Audiotone AD-18X1570ES Bass Speaker Price, Features & Full Details

भाइयों, Audiotone ने एक और नया स्पीकर लॉन्च किया है, जो 18 इंची में पावरफुल बेस स्पीकर है। इसका लुक और डिज़ाइन काफ़ी मस्त है और देखने में काफ़ी अच्छा लग रहा है। इस बार कलर डिज़ाइन भी काफ़ी बढ़िया किया है। यह एक पुराने स्पीकर को अपडेट करके लॉन्च किया गया है। वह ओल्ड स्पीकर था, जिसका कॉपी वर्जन काफ़ी आ चुका था, इसीलिए Audiotone ने यह नया स्पीकर लॉन्च किया है।

इससे पहले मैंने Audiotone के एक और नए स्पीकर AD 15X1030ES के बारे में बताया था, जो हाल ही में लॉन्च हुआ था। उसके बारे में जानना हो तो यहाँ-Audiotone AD15X1030ES नया पावरफुल 15 इंची स्पीकर क्लिक करके पोस्ट पढ़ सकते हैं, या प्लेलिस्ट में भी आपको वह पोस्ट मिल जाएगी।

यह स्पीकर ज़्यादा दिन पहले नहीं आया है, बिल्कुल नया है। इस पोस्ट में आपको इसकी सारी जानकारी मिलेगी:

  • यह स्पीकर कैसा है,
  • इसका साउंड कैसा मिलेगा,
  • इसे कौन से कैबिनेट में डालकर चला सकते हैं,
  • और इसे चलाने के लिए Audiotone के कौन से एम्पलीफायर में यह अच्छे से चलेगा,
  • चाहे एक स्पीकर हो,
  • दो या चार।

साथ ही इसकी प्राइस कितनी हो सकती है, यह भी बताया जाएगा। पोस्ट को पूरा पढ़ें, तभी आपको समझ में आएगा कि यह स्पीकर किनके लिए सही रहेगा और किनके लिए नहीं।

लुक और डिज़ाइन

इस स्पीकर का लुक काफ़ी मस्त है और देखने में काफ़ी अच्छा लग रहा है।

मॉडल नंबर

इस स्पीकर का मॉडल नंबर AD18X1570ES है, कंपनी ने इसका मॉडल इसी तरह रखा है। इससे पहले इसी प्रकार का एक स्पीकर था, उसी को देखते हुए Audiotone ने यह नया स्पीकर लॉन्च किया है।

स्पेसिफिकेशन

AD-18X1570ES
विवरणस्पेसिफिकेशन
मॉडल नंबरAD 15X1030ES
RMS पावर1800w-3600w Max.
स्पीकर साइज़18inch
इम्पीडेंस8ohm
फ्रीक्वेंसी रिस्पांस36Hz-1.6khz
वॉइस कॉइल4.5 in/out
ग्रॉस वेट118.8 kg
Speaker Price17500/-

कौन सा एम्पलीफायर लगेगा

इस स्पीकर को चलाने के लिए आप कौन-कौन से एम्पलीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं और किसमें यह अच्छे से चलेगा, यह एक-एक करके नीचे बताया गया है।

प्रति चैनल एक-एक स्पीकर

  • Audiotone RL 7800 AD (8 ओम पर 1850 वॉट, दोनों चैनल पर): एक चैनल पर एक स्पीकर और दूसरे चैनल पर दूसरा स्पीकर, यानी कुल दो स्पीकर आप इसमें आराम से एक-एक करके चला सकेंगे।
  • Audiotone AD MT 1802 (8 ओम पर 2200 वॉट, 4 ओम पर 3700 वॉट): इसमें एक-एक स्पीकर भी चलेगा और प्रति चैनल दो-दो स्पीकर भी पॉसिबल है। इसमें काफ़ी तगड़ा साउंड सुनने को मिलेगा। बेटर एम्पलीफायर की बात करें तो आप इसे ले सकते हैं।
  • Audiotone AD MT 1601 (8 ओम पर 1800 वॉट): इसमें एक-एक करके आराम से चला सकते हैं।
  • NX Audio MT 801 (दूसरा ब्रांड): इसमें भी एक-एक करके चला सकते हैं। यह काफ़ी अच्छा बजेगा।

प्रति चैनल दो-दो स्पीकर

अगर आपको प्रति चैनल दो-दो स्पीकर चलाना है, तो आप Audiotone AD MT 1802 ले सकते हैं। इसमें दो-दो स्पीकर काफ़ी मस्त क्वालिटी के साथ साउंड देंगे और अच्छे से बजेंगे।

इसके लिए आप दूसरे ब्रांड का एम्पलीफायर भी ले सकते हैं, जो 4 ओम पर 3600, 3700 या 4000 वॉट का आउटपुट देता हो। 4 ओम पर इतना आउटपुट होना चाहिए, तभी आप इस स्पीकर को उस एम्पलीफायर में चला सकते हैं।

कौन सा कैबिनेट लगेगा

इस स्पीकर को आप ड्यूल बेस कोर वाले मॉडल में लगा सकते हैं, काफ़ी अच्छा रिस्पांस मिलेगा। इसे scoop बेस में भी लगा सकते हैं। दोनों में आपको बेटर साउंड सुनने को मिलेगा। इस स्पीकर में ज़्यादा वाइब्रेशन और पंची टाइप का बेस ज़्यादा सुनने को मिलेगा।

यह स्पीकर किनके लिए सही है

जो भाई लोग ज़्यादातर बेस स्पीकर के साथ कंपटीशन करते हैं, उन सबके लिए यह स्पीकर वरदान की तरह काम करेगा। रोड शो कंपटीशन के लिए भी यह स्पीकर काफ़ी अच्छा काम करेगा।

यह स्पीकर किनके लिए सही नहीं है

जो भाई लोग ज़्यादातर 18 इंच इस्तेमाल नहीं करते, उनके लिए यह सही नहीं रहेगा। जिन भाइयों को सिर्फ़ स्टेज प्रोग्राम या लाइव प्रोग्राम चलाना है, उनके लिए यह स्पीकर बिल्कुल नहीं है।

कब आया और कब तक मिलेगा

यह स्पीकर बिल्कुल न्यूली लॉन्च हुआ है, ज़्यादा दिन नहीं हुआ है। इसे आए हुए कम से कम 15-16 दिन मान लीजिए, या उससे पहले ही आया है। बस इतना मानकर चलिए कि ज़्यादा दिन नहीं हुआ है। यह स्पीकर हमारे एरिया में कम से कम 1 महीने या डेढ़ महीने के बाद ही आएगा। अपने एरिया में आप देख लीजिए।

साउंड क्वालिटी

साउंड क्वालिटी काफ़ी अच्छी मिलेगी। पंची साउंड के साथ बेस काफ़ी तगड़ा मिलेगा, क्योंकि इसका वॉइस कॉइल काफ़ी अच्छा है, जो कि 4.5 इंच का है। अगर आप इस स्पीकर को लेंगे, तो आपको काफ़ी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में इस स्पीकर के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि पोस्ट आपको ज़रूर अच्छी लगी होगी। पोस्ट को लाइक कर दीजिएगा। मिलते हैं अगली पोस्ट में, तब तक के लिए बाय-बाय।

Leave a Comment