Ahuja 50 watt Driver Unit Price- Au 50xt Driver Unit review And Amplifier

अगर आप ज्यादातर रोड शो करते हैं या प्रचार करते हैं या फिर पूजा-पाठ के लिए करते हैं तो अपने Ahuja Au 50xt Driver Unit का नाम जरुर सुना होगा,

क्योंकि आज भी बहुत सारे डीजे भाई लोग इसी ड्राइवर unit को  इस्तेमाल करते हैं,, और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला यही ड्राइवर units है, क्योंकि इसका आवाज काफी दूर तक सुनाई देता है और लंबे समय तक खराब भी नहीं होता है 

इस पोस्ट में हम Ahuja 50w Driver Unit Price साउंड क्वालिटी, एम्पलीफायर मैचिंग, लोड कैलकुलेशन और इसके पूरे फीचर्स के बारे में आसान हिंदी में जानेंगे। ताकि अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको कोई कंफ्यूजन ना रहे।

Ahuja 50w Driver Unit Overview

Ahuja का यह 50 Watt Driver Unit खासकर हाई वोकल और लॉन्ग थ्रो साउंड के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर अनाउंसमेंट, धार्मिक कार्यक्रम, रोड शो और पब्लिक एड्रेस सिस्टम में किया जाता है।

इसमें Aluminium Head दिया गया है जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता है। बारिश, धूप और धूल में भी यह काफी अच्छा काम करता है।

इसका आवाज काफी तेज और क्लियर होता है, इसलिए बहुत सारे DJ वाले भाई आज भी इस मॉडल को पसंद jyada करते हैं।

Au-50xt Features

  • Aluminium Body होने के कारण जल्दी जंग नहीं लगता
  • Long Throw Voice देता है,
  • 100v Line Matching Transformer सपोर्ट मिलता है
  • Heavy Duty Coil दिया गया है
  • Original Diaphragm आसानी से मार्केट में मिल जाता है
  • रोड शो और अनाउंसमेंट के लिए बेस्ट माना जाता है

Ahuja 50 Watt Driver Unit Specifications

Ahuja 50 Watt Driver Unit Price

Features Details

Brand Ahuja
Model Au 50xt
Power OutputRms 50w, max 70w
Frequency Response 160Hz – 7000Hz
SPL130dB
Weight 2.47Kg
Transformer100V LMT
Price1850/-

Ahuja 50 Watt Driver Unit Amplifier Matching

बहुत लोग Driver Unit खरीद लेते हैं, लेकिन सही Amplifier Matching नहीं करते हैं, जिससे बाद में Coil जलने लगता है या आवाज फटने लगता है। या दूर तक साउंड नहीं जाता है 

अगर आप इस 50W Driver Unit को सही तरीके से चलाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए Matching को ध्यान से समझिए।

SSA-250M Amplifier Matching

अगर आपके पास Ahuja SSA-250M Amplifier है, तो आप इसमें लगभग 5 Driver Unit आराम से चला सकते हैं।

50W × 5 = 250 Watt

यह Matching काफी अच्छा माना जाता है, और इसमें आवाज भी क्लियर निकलता है। और बहुत दूर तक साउंड देता है 

SSA-160 Amplifier Matching

अगर आपके पास छोटा Amplifier है, जैसे SSA-160 model का तो आप इसमें 3 Driver Unit आसानी से चला सकते हैं।

50W × 3 = 150 Watt

इससे ज्यादा Load देने पर Amplifier Heat हो सकता है। या फिर साउंड क्वालिटी नहीं मिलेगा या फिर दूर तक सामने नहीं जाएगा 

Sound Quality कैसी है?

अब बात करते हैं, इसकी आवाज कैसी है, Ahuja Au50xt Driver Unit का सबसे बड़ा फायदा इसका Vocal Punch है। इसमें Voice काफी दूर तक साफ सुनाई देता है।

अगर आप रोड शो या Announcement करते हैं तो इसका आवाज लगभग 500 Meter से 1KM तक भी साफ सुनाई दे सकता है, Bass इसमें नहीं मिलता है क्योंकि यह सिर्फ Horn और Vocal के लिए बनाया गया है। अगर सही Amplifier और सही Horn के साथ चलाया जाए तो Full Volume में भी आवाज ज्यादा नहीं फटता है।

Coil और Diaphragm जानकारी

इस Driver Unit का Coil मार्केट में आसानी से मिल जाता है।

Original Coil लगाने पर आवाज काफी अच्छा आता है और जल्दी खराब भी नहीं होता है।

बहुत लोग सस्ता Local Coil लगा देते हैं ₹50-₹60 वाला, लेकिन उससे आवाज खराब हो जाता है और जल्दी जल भी जाता है, इसलिए हमेशा Original Ahuja Diaphragm लगाने की कोशिश करें।

Pros (खूबियां)

  • आवाज काफी दूर तक जाता है
  • Body काफी मजबूत मिलता है
  • बारिश और धूप में भी काम करता है
  • Original Parts आसानी से मिल जाता है
  • Road Show के लिए काफी अच्छा माना जाता है

Cons(कमियां)

  • वजन थोड़ा ज्यादा है.
  • Bass नहीं मिलेगा
  • Local Copy मार्केट में बहुत मिलता है

Ahuja 50 Watt Driver Unit Price in India

भारत में Ahuja Au 50xt Driver Unit का कीमत लगभग ₹1850 से ₹2000 तक देखने को मिल जाता है।

कुछ जगह पर इसका Price थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है। अगर आप Original Product खरीदना चाहते हैं तो हमेशा बिल के साथ खरीदें क्योंकि मार्केट में इसका Duplicate Product भी काफी ज्यादा मिलता है।

क्या यह Driver Unit खरीदना चाहिए?

अगर आप  ज्यादातर पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन, जागरण, या छोटा लाइव प्रोग्राम करते हैं या फिर  बड़ा लाइव प्रोग्राम करते हैं, उस दौरान यह Driver unit सबसे ज्यादा काम आने वाला में से एक होगा 

या driver unit आहूजा का Au 50xt मॉडल बहुत सारा भाई लोग इस्तेमाल करते हैं इसमें आप तक कोई भी शिकायत नहीं दिखने में मिला है तो Ahuja 50W Driver Unit आपके लिए काफी अच्छा Option हो सकता है।

इसका आवाज तेज मिलता है, Body मजबूत मिलता है और सालों तक चल जाता है। यही कारण है कि आज भी बहुत सारे DJ वाले भाई इसी मॉडल को इस्तेमाल करते हैं।

FAQ

Q1. क्या इसे Direct Battery से चला सकते हैं?

नहीं, इसे चलाने के लिए Amplifier जरूरी होता है। Direct Battery से नहीं बजा सकते।

Q2. कौन सा Amplifier Best रहेगा?

Ahuja SSA-250M और SSA-160 इस Driver Unit के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Q3. क्या इसमें Bass मिलता है?

नहीं, यह सिर्फ Vocal और Horn Sound के लिए बनाया गया है।

Q4. इसका Original Coil कितना का आता है?

Original Coil लगभग ₹100 से ₹150 तक मिल जाता है।

Leave a Comment