राम-राम सभी DJ भाइयों को, अगर आप अपने साउंड सिस्टम के लिए एक बेहद मजबूत और टिकाऊ और हैवी- मजबूत एम्पलीफायर की तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम बात करने वाले हैं डीजे मार्केट के एक और नया ATI Pro AZA-10000 Two Zone PA Amplifier के बारे में।
इसे अक्सर हमारे डीजे भाई ATI Pro 1000 Watt Amplifier के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसकी टोटल RMS पावर आउटपुट 1000w तक का है।
इस post में हम इस एम्पलीफायर की प्राइस डिटेल्स (Price Details), लोड कैपेसिटी (Load Capacity), कनेक्शन गाइड और साउंड क्वालिटी का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलने वाले हैं। चलिए शुरू करते हैं,
ATI Pro AZA-10000 amplifier Review
ATI Pro AZA-10000 एक Two-Zone PA Amplifier है। इसका मतलब यह है कि इस सिंगल एम्पलीफायर के अंदर आपको दो अलग-अलग जोन (Zone A और Zone B) दिखने को मिलता है, आप दोनों जोन की वॉल्यूम, (Bass), और (Treble) वॉल्यूम को अलग-अलग कंट्रोल कर सकते हैं।
Amplifier Features):
चेसिस डिजाइन: इसका मेटल बॉडी फ्रेम काफी हैवी है, जो रफ-एंड-टफ live शोज और डीजे इवेंट्स के लिए बेस्ट है, इसका कुल वजन 41kg है, जो इसकी हैवी ट्रांसफार्मर क्वालिटी को दर्शाता है।
ड्यूल जोन कंट्रोल (Dual Zone Control) : आप एक जोन पर speaker टॉप चला सकते हैं और दूसरे जोन पर हॉर्न (LMT Driver Units) चला सकते हैं। दोनों के लिए अलग-अलग volume सेटिंग्स दी गई हैं।
Power Supply (AC / DC): यह एम्पलीफायर (AC Mains) के साथ-साथ, 36V DC (3x 12V की कार बैटरी) पर भी आसानी से चल सकता है। लाइट कटने पर भी आपका प्रोग्राम नहीं रुकेगा।
एलईडी इंडिकेटर्स (LED Indicators): इसमें सिग्नल और क्लिप (Clip) के लिए एलईडी लाइट दी गई हैं, जिससे आपको ओवरलोड का तुरंत पता चल जाता है।
ATI Pro AZA-10000 amplifier Specifications
डीजे भाइयों, कोई भी मशीन खरीदने से पहले उसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन को बारीकी से समझना बहुत जरूरी है। नीचे दी गई टेबल में इस एम्पलीफायर की पूरी जानकारी दी गई है

| Brand | Atipro |
| Model No | Aza 10000 |
| Type | Two Zone |
| Rms | 500w+500w |
| Max | 750w+750w |
| Inputs Channel | No mic |
| Frequency Respone | 50hz-15khz |
| Speaker output | 4ohm,8ohm/70v,100v Par Zone |
| Power Supply | Ac-220v-240v, Dc-36v Car battery |
| Weight | 41.00kg |
| Price | 35,000/- Approx |
Amplifier Matching & Load Capacity-लोड कैपेसिटी की पूरी जानकारी

कई डीजे भाई लोग अक्सर एम्पलीफायर पर गलत लोड डाल देते हैं, जिससे या तो स्पीकर जल जाता है या एम्पलीफायर खराब हो जाता है। आइए समझते हैं कि ATI Pro AZA-10000 पर आपको कितना लोड डालना चाहिए
यह एम्पलीफायर 500W + 500W Rms आउटपुट देता है, यानी प्रत्येक जोन पर आपको 500w का लोड डालना है।
आहूजा का एक Powerfull Booster Spa 5000em Amplifier
1. 4 Ohms Load Setup:
Zone A (500W Rms): इस जोन पर आप 300w rms के दो speakers (8 ohm वाले) पैरेलल में कनेक्ट करके 4ohm पर चला सकते हैं। लेकिन इसमें आप थोड़ा सा और भी ज्यादा लोड डाल सकते हैं जैसे- 400w के 2 स्पीकर चला सकते हैं
Zone B (500W rms) इस जोन पर भी आप 300w rms के दो Speakers पैरेलल में कनेक्ट करके चला सकते हैं। इसमें भी आप लोग थोड़ा सा ज्यादा लोड 400w के दो स्पीकर चला सकते हैं कोई भी दिक्कत होगा नहीं .
Total लोड: पूरे एम्पलीफायर पर 300W के 4 स्पीकर्स (कुल 1200w) का लोड चलेंगे, लेकिन आपलोग इस एम्पलीफायर में थोडा सा ज्यादा load डाल सकते हैं कोई दिक्कत नही होगा,
2. 8 Ohms Single Speaker:
आप प्रत्येक जोन पर 400w से 500w rms का सिंगल स्पीकर (8 ohm वाला ) डायरेक्ट कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आपको बेहतरीन पंच और वोकल्स अच्छा सुनने को मिलेंगे।
3. 4 Ohms Single Speaker:
आप इसमें भी प्रत्येक जोन पर 400w से 500w rms का 2 स्पीकर (8 ohm वाला ) डायरेक्ट कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आपको बेहतरीन पंच और वोकल्स अच्छा सुनने को मिलेंगे।
4. Horns / Driver Units (LMT units):
अगर आप मंदिर, मस्जिद, चुनाव प्रचार या किसी बड़े पंडाल में हॉर्न (Horn) चलाना चाहते हैं, तो इसके पीछे दिए गए 100V या 70V वाले टर्मिनल का इस्तेमाल करें।
आप प्रत्येक जोन पर 50W के 10 units या 40W के 12 units आसानी से चला सकते हैं।
Sound Quality Analysis
दमदार बेस (Bass Performance):
यह एक PA (Public Address) सीरीज का एम्पलीफायर है। इसलिए इस पर बहुत हैवी bass speaker (जैसे 18-इंच के 1000W-2000W बेस) चलाने की गलती न करें,
हालांकि, अगर आप इस पर 15-इंच के400-500w वाले स्टेज मॉनिटर या मिड-बास स्पीकर चलाते हैं, तो आपको काफी टाइट और दमदार पंच सुनने को मिलेगा।
वोकल्स और मिड-रेंज (Vocal & Mid-range Punch)
इस एम्पलीफायर की वोकल क्लेरिटी लाजवाब है। 15-15000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स के कारण इसमें से निकलने वाली आवाज एकदम साफ और दूर तक जाने वाली होती है,
लाइव स्टेज प्रोग्राम, कीर्तन, जागरण और भाषणों के लिए यह एम्पलीफायर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान, झारखण्ड के डीजे भाइयों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि यह एम्पलीफायर बिल्कुल न्यूली लॉन्च हुआ है, लेकिन बहुत ही अच्छा काम कर रहा है
Pros & Cons (फायदे और नुकसान)
फायदे (Pros):
Dual Zone Control: इसमें दो जोन होने के कारण आपको काफी अच्छा सुविधा मिल जाता है, दो अलग-अलग जोन के लिए वॉल्यूम को कंट्रोल करना बेहद आसान है।
Dual Power Input: बिजली न होने पर 3 कार बैटरियों से सीधे चलाया जा सकता है।
LMT Compatibility: 70V/100V लाइन की वजह से लंबे वायर वाले हॉर्न सेटअप के लिए परफेक्ट है।
Heavy Duty Build: इसका ट्रांसफार्मर और कूलिंग फैन काफी मजबूत हैं जो लगातार कई घंटों तक काम कर सकते हैं। इसमे कोई भी दिक्कत नही होगा,
नुकसान (Cons):
वजन (Weight): 41 किलो वजन होने के कारण इसे अकेले उठाना और ट्रांसपोर्ट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
Not for bass: यह एम्पलीफायर बेस बजाने के लिए सूटेबल नहीं है।
ATI Pro 1000 Watt Amplifier Price (2026 अपडेट)
भारत में ATI Pro AZA-10000 1000 Watt Amplifier की कीमत लगभग ₹35,000/- है।
ध्यान दें: यह प्राइस राज्य, शहर, स्थानीय टैक्स और डीलर के ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे (लगभग ₹32,000 से ₹36,000 के बीच) हो सकता है। मेरी सलाह यह होगी कि आप हमेशा ऑथराइज्ड ATI Pro डीलर से ही इसे खरीदें ताकि आपको ओरिजिनल प्रोडक्ट और वारंटी मिल सके।
Conclusion
अगर आपका काम ज्यादातर लाइव स्टेज शो, जागरण, भागवत कथा, शादी-ब्याह में और मीडियम साइज के डीजे सेटअप का है, तो ATI Pro AZA-10000 आपके लिए एक पैसा वसूल एम्पलीफायर हो सकता है।
इसकी double जोन कंट्रोल और बैटरी से चलने की क्षमता बहुत ही शानदार एम्पलीफायर हैं, इस एम्पलीफायर को लेने के बाद आपको बहुत ही अच्छा सुबिधा मिलेगा , एक टाइम पे आप दो अलग अलग चीज़े चला सा सकते हैं जेसे – speaker जोन A और हॉर्न जोन B
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. क्या हम ATI Pro AZA-10000 पर 18 इंच का बेस स्पीकर चला सकते हैं?
Ans: नहीं, डीजे भाइयों, इस एम्पलीफायर पर 18-इंच का बेस स्पीकर चलाने की सलाह नहीं दी जाती है। यह एक PA एम्पलीफायर है जो 12-इंच या 15-इंच के वोकल/मिड-बास स्पीकर्स और ड्राइवर यूनिट्स के लिए बनाया गया है।
Q2. इस एम्पलीफायर को चलाने के लिए कितने kva का जनरेटर चाहिए?
Ans: चूंकि इसकी पावर कंजम्पशन 1600 VA है, इसलिए इस सिंगल एम्पलीफायर को सुरक्षित और बिना किसी लोड ड्रॉप के चलाने के लिए कम से कम 3 KVA का जनरेटर होना चाहिए। लेकिन आप डायरेक्ट 7.5 kva generator इस्तेमाल कर सकते हैं , कोई दिक्कत नही होगा,
Q3. क्या हम इस पर 100V लाइन वाले हॉर्न (Horn) और 4 ohm के स्पीकर एक साथ चला सकते हैं?
Ans: हाँ! आप एक जोन (मान लीजिए Zone A) पर 4 या 8ohm पर स्पीकर्स चला सकते हैं, और दूसरे जोन (Zone B) पर 100V लाइन का उपयोग करके हॉर्न lmt driver units चला सकते हैं। यही इस टू-जोन एम्पलीफायर की सबसे बड़ी खासियत है