Audiotone AD15X1030ES नया पावरफुल 15 इंची स्पीकर

भाइयों, Audiotone ने एक नया पावरफुल 15 इंची स्पीकर लॉन्च किया है, जो देखने में काफ़ी अच्छा लग रहा है। इसका लुक और डिज़ाइन काफ़ी मस्त है। देखने में ही पसंद आ जाएगा, और लेने के बाद जो बजेगा, वो तो अलग बात है।

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि यह स्पीकर कैसा है, कितने दिन पहले आया है और मार्केट में कब तक आ जाएगा। साथ ही इसकी कीमत कितनी पड़ेगी, इसे कौन से कैबिन में डालकर चला सकते हैं और इसे चलाने के लिए कौन सा एम्पलीफायर लगेगा, चाहे दो स्पीकर हों, चार या आठ। सबसे बड़ी चीज़, इसकी साउंड क्वालिटी कैसी मिलेगी और यह स्पीकर किन भाइयों के लिए सही रहेगा और किनके लिए नहीं। इन सब की सारी जानकारी इसी पोस्ट में दी गई है, इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

लुक और डिज़ाइन

इस स्पीकर का लुक काफ़ी मस्त है और इसका कलर डिज़ाइन काफ़ी बेहतरीन है। इसका चेसिस काफ़ी मज़बूत दिया गया है। स्पाइडर और पेपर काफ़ी हैवी लगाया गया है।

मॉडल नंबर

इस स्पीकर का मॉडल नंबर AD-15X1030ES है। इससे पहले आप लोगों ने AD-15X1020ES मॉडल देखा होगा। उसी मॉडल को अपडेट करके, थोड़े नए लुक के साथ इस स्पीकर को लॉन्च किया गया है। वह स्पीकर डुप्लीकेट काफ़ी हो चुका था, उसी को देखते हुए Audiotone ने इस स्पीकर को लॉन्च किया है, ताकि डुप्लीकेट से बचा जा सके और फिर से मार्केट में तहलका मचाया जा सके।

स्पेसिफिकेशन

Audiotone new ad15x1030es speaker review and price
Model NoAd-15x1030es
Rms1000w
Speaker Size15inch
Impedance8ohm
Frequncey Response42Hz~2Khz
Voice Coil4″ in/out
Gross WT13.9 KG

कौन सा एम्पलीफायर लगेगा

इस स्पीकर को चलाने के लिए कितने वॉट का और कौन सा एम्पलीफायर चाहिए, यह एक-एक करके नीचे बताया गया है।

प्रति चैनल दो-दो स्पीकर (कुल चार स्पीकर)

अगर आपको प्रति चैनल दो-दो स्पीकर चलाना है, तो इसके लिए डुअल चैनल एम्पलीफायर ही लगाना पड़ेगा। मोनो एम्पलीफायर में नहीं चलेगा।

1. Audiotone RL 5700 AD: इसका आउटपुट 8ohm पर 1200 वॉट और 4ohm पर 1950w वॉट मिलेगा। इसमें एक-एक स्पीकर भी चलेगा और प्रति चैनल दो-दो स्पीकर भी चलेगा। यानी इसे लेने पर आपके दोनों काम होंगे। एक-एक टॉप लगाकर यह काफ़ी अच्छे से चलेगा और इसमें काफ़ी तगड़ा साउंड सुनने को मिलेगा।

2. Audiotone RL 7000 AD: इसका आउटपुट 4 ohm पर 2280 वॉट का मिलेगा। इसमें भी आप दो-दो करके चला सकते हैं, यानी एक चैनल पर दो स्पीकर और दूसरे चैनल पर दो स्पीकर। यह काफ़ी धाँसू बजेगा।

प्रति चैनल एक-एक स्पीकर

3. Audiotone RL 4000 AD: इसमें एक-एक स्पीकर आराम से चलेगा। इसमें दो-दो स्पीकर नहीं चलेंगे, लेकिन एक-एक स्पीकर काफ़ी मस्त क्वालिटी के साथ बजेगा, क्योंकि इसका आउटपुट 8ohm पर 1000 वॉट है। प्रति चैनल साउंड काफ़ी तगड़े लेवल का सुनने को मिलेगा।

प्रति चैनल चार-चार स्पीकर

अगर आप प्रति चैनल चार-चार स्पीकर चलाना चाहते हैं, जो कि 2 ओम पर चलेंगे, तो इसके लिए आप 4. Audiotone AD MT 1802 ले सकते हैं। इसका आउटपुट 2 ओम पर दोनों चैनल पर 3800 वॉट का मिलेगा। इसमें चार-चार करके चलाने पर यह आराम से चलेगा और कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसके लिए आप दूसरे ब्रांड का एम्पलीफायर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 ओम पर उसका आउटपुट कम से कम 3800 से लेकर 4200 वॉट के बीच का होना चाहिए, तभी आप किसी भी एम्पलीफायर में चार-चार स्पीकर चला सकेंगे।

सबसे बेस्ट तरीका

सबसे बेस्ट यही रहेगा कि आप 4 ohm पर दो-दो स्पीकर चलाएँ। यह काफ़ी अच्छा रहेगा और सबसे अच्छी क्वालिटी के साथ साउंड देगा।

कीमत

यह स्पीकर बिल्कुल न्यूली लॉन्च हुआ है और मात्र 4 से 5 दिन ही हुए हैं। मेरे अंदाज़े से इसकी कीमत कम से कम 12,000 के आसपास होनी चाहिए। पिछला स्पीकर 12,000 या 12,500 में मिल जाता था, तो यह स्पीकर भी उतनी ही रेंज में मिलना चाहिए। हो सकता है आपको उतनी ही रेंज में मिले। थोड़ा सा वेट कीजिए, स्पीकर जल्दी आ जाएगा।

यह स्पीकर किनके लिए सही है

यह स्पीकर कंपटीशन लेवल का है। अगर आप ज़्यादातर कंपटीशन करते हैं, तो इस स्पीकर को अपने सेटअप के लिए ले सकते हैं। यह काफ़ी बढ़िया बजेगा और कोई दिक्कत नहीं होगी।

यह स्पीकर किनके लिए सही नहीं है

जो भाई लोग ज़्यादातर 18 इंची का बेस स्पीकर चलाते हैं, उनके लिए यह स्पीकर सही नहीं रहेगा। उन्हें पहले से बेस चलाने का अंदाज़ा है और वे उसे फील भी करते हैं, तो ऐसे में 15 इंची लगाने पर उन्हें मज़ा नहीं आएगा।

फ़ायदा

इस स्पीकर का फ़ायदा काफ़ी अच्छा मिलेगा। इसका स्ट्रांग बेस, प्रेशर और पंच काफ़ी अच्छा सुनने को मिलेगा। साउंड दूर तक सुनाई देगा और काफ़ी तगड़ा मिलेगा। साउंड के मामले में आप इसे किंग कह सकते हैं।

कमी

कमी उतनी है नहीं। प्राइस के मामले में यह लगभग ठीक-ठाक है, लेकिन दूसरे ब्रांड के हिसाब से थोड़ा ज़्यादा लग सकता है। बस इतनी ही कमी है, इसके अलावा कोई ख़ास कमी देखने को नहीं मिलेगी। Audiotone एक अच्छे ब्रांड के साथ आता है और काफ़ी लोग इसे इस्तेमाल करते हैं।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में इस स्पीकर के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है। पोस्ट कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताइएगा। मिलते हैं अगली पोस्ट में।

1 thought on “Audiotone AD15X1030ES नया पावरफुल 15 इंची स्पीकर”

Leave a Comment