Dj Shashi 4×15 DJ Setup Price (2026) | Dj Shashi का 4×15″ Dj Setup कितना पड़ेगा?

अगर आप एक ऐसा DJ Setup बनाना चाहते हैं जिसमें आवाज़ दूर तक जाए और bass का प्रेशर भी जबरदस्त मिले, तो Dj Shashi 4×15 DJ Setup आपके लिए एक अच्छा option हो सकता है।

आजकल 4×15 इंच वाले DJ Setup की डिमांड काफी बढ़ गई है। शादी, बारात, जागरण, स्टेज शो और बड़े प्रोग्राम में इस तरह का सेटअप काफी अच्छा चलता है। अगर सही स्पीकर, अच्छा एम्पलीफायर और मजबूत कैबिनेट लगाया जाए, तो आवाज़ भी साफ़ आती है और bass का प्रेशर भी बढ़िया मिलता है।

इस post में हम आपको इस पूरे सेटअप में लगने वाले सभी सामान की जानकारी देंगे।

अगर आपका बजट कम है, तो आप हमारा DJ Sarzen 3×15 Setup Price वाला आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। वहीं अगर आप JBL कंपनी का सेटअप बनाना चाहते हैं, तो JBL 2 Bass 2 Top Setup Price की पूरी जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Dj Shashi 4×15 Setup में क्या-क्या रहेगा?

इस पूरे सेटअप में नीचे दिया गया सामान लगाया गया है।

Dj Shashi 4×15 DJ Setup Price
  • 4 Heavy 4×15 Cabinet
  • 16 Atipro PD1560 Speaker
  • 20 HF Driver
  • 20 Network Kit
  • 4 Atipro ATi-18+ Amplifier
  • Atipro DG6M Mixer
  • Atipro ATI-20 Distributor
  • 2 Stabilizer
  • Wiring और अन्य सामान
  • DG Set

Heavy 4×15 Cabinet Price

इस सेटअप में कुल 4 top 4×15 Cabinet लगाए गए हैं। इस तरह के कैबिनेट बाजार में रेडीमेड कम मिलते हैं। ज्यादातर लोग अपने हिसाब से ऑर्डर देकर बनवाते हैं।

अगर कैबिनेट अच्छी लकड़ी और सही डिजाइन में बनाया जाए, तो आवाज़ भी अच्छी निकलती है और प्रेशर भी बढ़िया मिलता है।

Heavy 4×15 Cabinet Price

2 कैबिनेट (1 पेयर) की कीमत लगभग ₹32,000 से ₹35,000 तक पड़ जाती है।

अगर पूरे 4 कैबिनेट बनवाते हैं, तो लगभग ₹70,000 तक खर्च आ सकता है।

Atipro PD1560 Speaker Price

इस सेटअप में Atipro PD1560 स्पीकर लगाए गए हैं। पूरे सेटअप में कुल 16 स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है।

Atipro PD1560 Speaker Price

स्पीकर की जानकारी

  • Model : Atipro PD1560
  • Size : 15 Inch
  • RMS Power : 1050 Watt
  • Impedance : 8 Ohm
  • Voice Coil : 4 Inch In/Out

अगर मेरा मानना है, तो 4×15 सेटअप के लिए यह स्पीकर काफी अच्छा काम करता है। सही एम्पलीफायर मिलने पर इसका प्रेशर और भी बढ़िया निकलकर आता है।

एक स्पीकर की कीमत लगभग ₹11,000 से ₹12,000 के बीच है।

16 स्पीकर की कुल कीमत लगभग ₹1,76,000 तक पड़ सकती है।

Atipro ATi-18+ Amplifier Price

इतने बड़े सेटअप को चलाने के लिए अच्छा एम्पलीफायर होना बहुत जरूरी है। अगर एम्पलीफायर सही नहीं होगा, तो स्पीकर अपनी पूरी आवाज़ नहीं निकाल पाएंगे।

इस सेटअप में Atipro ATi-18+ Amplifier का इस्तेमाल किया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • 1250W × 2 @ 8 Ohm
  • 1725W × 2 @ 4 Ohm
  • 2300W × 2 @ 2 Ohm

एक एम्पलीफायर की कीमत लगभग ₹40,000 है।

Dj Shashi 4×15 DJ Setup Price

पूरे सेटअप में 4 एम्पलीफायर लगाए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,60,000 तक पड़ती है।

मेरी एक सलाह रहेगी कि इतने बड़े सेटअप में सस्ता एम्पलीफायर लगाने की गलती न करें। अच्छा एम्पलीफायर रहेगा, तभी स्पीकर की पूरी आवाज़ सुनने को मिलेगी।

HF Driver और Network Kit Price

किसी भी DJ Setup में सिर्फ बास ही अच्छा होना काफी नहीं होता। अगर गाने की आवाज़ साफ़ नहीं आएगी, तो पूरा सेटअप फीका लगने लगता है। इसलिए इस सेटअप में अच्छी क्वालिटी के HF Driver और Network Kit लगाए गए हैं।

इस पूरे सेटअप में 20 पीस HF Driver और 20 Network Kit का इस्तेमाल किया गया है।

HF Box Cabinet Price

HF लगाने के लिए कुल 2 HF Box Cabinet तैयार किए गए हैं।

इनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹13,000 तक पड़ जाती है।

100 Watt HF Driver + Network Kit Price

इस सेटअप में 100 Watt वाले HF Driver लगाए गए हैं।

100 Watt HF Driver + Network Kit Price

अगर अच्छी क्वालिटी का HF लगाया जाए, तो गाने की आवाज़ दूर तक साफ़ सुनाई देती है और माइक की आवाज़ भी बिल्कुल क्लियर आती है।

20 HF Driver और Network Kit की कुल कीमत लगभग ₹70,000 तक पड़ सकती है।

मेरी सलाह: HF और Network Kit में बहुत ज्यादा सस्ता सामान लगाने से बचें। कई बार लोग पैसे बचाने के लिए लोकल HF लगा देते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद आवाज़ खराब होने लगती है।


Atipro DG6M Mixer Price

इस सेटअप में Atipro DG6M Mixer लगाया गया है।

Atipro DG6M Mixer Price

अगर आप DJ चलाते हैं, तो यह मिक्सर अपने बजट के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इसमें गाने और माइक दोनों को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

अनुमानित कीमत : ₹5,500 से ₹6,000


Atipro ATI-20 Distributor Price

पूरे DJ Setup में बिजली सही तरीके से देने के लिए Atipro ATI-20 Distributor लगाया गया है।

अनुमानित कीमत : ₹3,000 से ₹3,500


Stabilizer Price

इतने बड़े DJ Setup में वोल्टेज का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। अगर वोल्टेज ऊपर-नीचे होता रहेगा, तो एम्पलीफायर पर असर पड़ सकता है।

इसलिए इस सेटअप में 10 KVA के 2 Stabilizer लगाए गए हैं।

Stabilizer Price

दोनों स्टेबलाइज़र की कुल कीमत लगभग ₹40,000 तक पड़ती है।


Wiring और अन्य सामान

अच्छा DJ Setup बनाने में सिर्फ स्पीकर और एम्पलीफायर ही नहीं, बल्कि अच्छी वायरिंग भी बहुत जरूरी होती है।

इस सेटअप में 2.5mm कॉपर वायर, स्पीकर केबल, पावर केबल, कनेक्टर और दूसरी जरूरी चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है।

इन सभी पर लगभग ₹10,000 तक का खर्च आ सकता है।

एक बात का ध्यान रखें: अगर वायर अच्छी नहीं होगी, तो कई बार आवाज़ कम आती है और एम्पलीफायर भी ठीक से काम नहीं करता। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की वायर ही लगवाएं।


DG Set Price

अगर आप इस तरह का Heavy DJ Setup चलाते हैं, तो बिजली भी उसी हिसाब से चाहिए।

DG Set Price

इस पूरे सेटअप के लिए 25 KVA से 30 KVA DG Set सही माना जाता है।

इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,70,000 से ₹1,80,000 तक हो सकती है।

अगर आपके पास पहले से DG Set है, तो यह खर्च अलग से नहीं करना पड़ेगा।

Dj Shashi 4×15 DJ Setup Price

अब बात करते हैं इस पूरे DJ Setup की कुल कीमत की। नीचे सभी सामान की अनुमानित कीमत दी गई है, जिससे आपको पूरा बजट समझने में आसानी होगी।

सामानअनुमानित कीमत
4×15 Heavy Cabinet₹70,000
Atipro PD1560 Speaker (16 पीस)₹1,76,000
Atipro ATi-18+ Amplifier (4 पीस)₹1,60,000
HF Box Cabinet₹13,000
100W HF + Network Kit₹70,000
Atipro DG6M Mixer₹5,500 – ₹6,000
Atipro ATI-20 Distributor₹3,000 – ₹3,500
10 KVA Stabilizer (2 पीस)₹40,000
Wiring और अन्य सामान₹10,000
25–30 KVA DG Set₹1,70,000 – ₹1,80,000

पूरे DJ Setup की कुल कीमत

अगर इस पूरे सेटअप का हिसाब लगाया जाए, तो लगभग ₹6 लाख के आसपास खर्च आ सकता है। अगर आपके पास पहले से DG Set या कुछ सामान है, तो कुल खर्च थोड़ा कम भी हो सकता है।

कीमत समय और मार्केट के हिसाब से बदलती रहती है। इसलिए सामान खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से एक बार कीमत जरूर पता कर लें।

क्या यह Setup आपके लिए सही रहेगा?

अगर आप छोटे-मोटे प्रोग्राम करते हैं, तो इतना बड़ा सेटअप लेने की जरूरत नहीं है।

लेकिन अगर आप शादी, बारात, स्टेज शो, जागरण या बड़े प्रोग्राम करते हैं, तो यह सेटअप आपके काम आ सकता है। सही तरीके से तैयार करने पर इसकी आवाज़ और प्रेशर दोनों अच्छे मिलते हैं।

निष्कर्ष

एक बात का ध्यान रखें, सिर्फ महंगे स्पीकर खरीद लेने से अच्छा साउंड नहीं मिलता। कैबिनेट, एम्पलीफायर, वायरिंग और सेटिंग भी उतनी ही जरूरी होती है। अगर सब चीज़ सही रहेगी, तभी सेटअप अपनी पूरी आवाज़ देगा।

उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको Dj Shashi Heavy 4×15 DJ Setup की पूरी जानकारी मिल गई होगी।

अगर आप भी ऐसा DJ Setup बनवाने की सोच रहे हैं, तो सामान खरीदने से पहले उसकी कीमत और क्वालिटी दोनों जरूर देखें। सही सामान लगाने पर ही सेटअप की आवाज़ अच्छी मिलेगी और लंबे समय तक बिना परेशानी के चलता रहेगा।

अगर आपको इस सेटअप से जुड़ा कोई सवाल पूछना है, तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।

FAQ

Heavy 4×15 DJ Setup बनाने में कितना खर्च आता है?

अगर पूरा नया सेटअप तैयार करते हैं, तो लगभग ₹6 लाख तक खर्च आ सकता है।

इस सेटअप में कितने स्पीकर लगाए गए हैं?

इस सेटअप में कुल 16 Atipro PD1560 Speaker लगाए गए हैं।

इस सेटअप के लिए कौन-सा एम्पलीफायर लगाया गया है?

इस सेटअप में Atipro ATi-18+ Amplifier का इस्तेमाल किया गया है।

क्या यह सेटअप शादी और बड़े प्रोग्राम के लिए सही है?

हाँ, अगर आपका काम बड़े प्रोग्राम का है, तो यह सेटअप अच्छा रिजल्ट दे सकता है।

क्या कीमत हर जगह एक जैसी रहेगी?

नहीं, अलग-अलग शहर और डीलर के हिसाब से कीमत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

Leave a Comment