Atipro Ati 18+ Amplifier price And Full Review | Ati18+ Amplifier में कितना Watt का Bass or Top चला सकते हैं

दोस्तों आज का यह पोस्ट आप सभी के लिए काफी खास होने वाला है, इस पोस्ट में आप सभी को Atipro का Ati 18+ amplifier price के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं,

यह एमप्लीफायर अभी के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है, यह Amplifier top बजाने के लिए काफी जबरदस्त एमप्लीफायर में से एक है,

इसीलिए इस amplifier को काफी भाई लोग ज्यादा टॉप बजाने के लिए लेते हैं, और कुछ भाई लोग एक-एक bass बजाने के लिए भी लेते हैं,इस ati18+ एमप्लीफायर का लुक और डिजाइन काफी मस्त है,

और इसका लोड कैपेसिटी बहुत ही अच्छा है इसीलिए काफी भाई लोग अपने सेटअप के लिए इस ati18+ amplifier को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं

Atipro Ati18+ amplifier outputs Details

Ati 18+ Amplifier price
BrandAtipro
Model NoAti18+
Output8ohm-1250wx2
4ohm-1725wx2
2ohm-2300wx2
Bridge Mode8ohm-3450w
4ohm-4600w
Frequency Response20hz-20khz
Damping Factor1500
ClassH
Weight35kg

इस amplifier का आउटपुट बहुत ही शानदार हैं इसमें आपलोग आसानी से bass or top Heavy Watt का चला सकते हैं

Atipro Ati 18+ Amplifier Full Review

Atipro Ati 18+ Amplifier price

यह एमप्लीफायर Atipro Ati 18+ सबसे फेमस model में से एक है, इस एमप्लीफायर में साउंड क्वालिटी काफी दमदार मिलता है, 

यह एमप्लीफायर खासकर झारखंड में सबसे ज्यादा चलने वाला एमप्लीफायर में से एक बन चुका है,

क्योंकि झारखंड में दो डीजे ओनर dj shashi और dj Pankaj यह दोनों भाई Atipro एमप्लीफायर को काफी ज्यादा इस्तेमाल किया है, और सबसे ज्यादा बिक्री भी किया है 

इन दो भाइयों की वजह से यह ज्यादा पॉपुलर हुआ है, इसीलिए सभी एरिया में ati18+ फेमस हो चुका है 

2 top or 4 top या फिर 2 bass बजाने के लिए ati18+ एमप्लीफायर बहुत ही दमदार है, अगर आप लोग इस एमप्लीफायर को अपने सेटअप के लिए लेते हैं तो आपको bass or vibration sound बहुत तगड़ा मिलेगा क्योंकि इसका डंपिंग फैक्टर 1500 है|

अगर आप इसे भी ज्यादा लोड लेने वाला Amplifier देखना चाहते हैं तो Mt 1601 amplifier Review And New Price भी देख सकते हैं मैंने ऑलरेडी दूसरा पोस्ट में बताया हूं

Atipro Ati18+ amplifier किन भाइयों के लिए अच्छा रहेगा?

देखिए भाइयों, यह एमप्लीफायर सभी भाइयों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जो भाई लोग ज्यादातर top box बजाते हैं जैसे 2×15, 3×15 उन भाई लोग के लिए काफी मस्त एमप्लीफायर होगा

इस amplifier के output के हिसाब से आप लोग  बहुत ही अच्छा Top स्पीकर चला सकते हैं, Atipro Ati18+ amplifier सबसे बड़ा खास बात यह है,

कि इसमें 1500 का damping factor मिलता है इसकी वजह से इसमें साउंड का जो क्वालिटी है, जो प्रेशर है, काफी तगड़ा आपको मिलता है

अगर आपको सिर्फ 3 15 top बजाना है तो आप लोग इस amplifier को ले सकते हैं  बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा, 

और ऐसा नहीं है कि आप लोग इसमें bass नहीं चला सकते हैं, अगर आपको bass चलना है तो आपलोग कम wattage वाला स्पीकर भी चला सकते हैं उसमें भी आपको काफी अच्छा साउंड क्वालिटी मिल जाएगा

Ati18+ amplifier का sound Quality कैसा निकलता है?

सीधा बात बताऊं तो  इस एमप्लीफायर का साउंड क्वालिटी लाजवाब है, क्योंकि ऐसे  यह ati18+ एमप्लीफायर फेमस नहीं हुआ है, इसमें कुछ खास बात है

इसमें जो साउंड क्वालिटी है काफी क्लियर और बहुत शानदार निकलता है काफी भाई लोग इस एमप्लीफायर का साउंड क्वालिटी सुनकर दीवाना हो चुका है 

 इसी कारण atipro ati18+ एमप्लीफायर सभी भाई लोग के लिए फेवरेट बन गया है,

और एक बात इस एमप्लीफायर की साउंड क्वालिटी सच में बहुत ही अच्छा है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं चलाएंगे तो  इसकी साउंड क्वालिटी आपको कभी भी अच्छा सुनाई नहीं देगी

मेरे कहने का यह मतलब है, कि अगर आप लोग इस amplifier को सही स्पीकर के साथ और सही कनेक्शन के साथ ohm मैचिंग और wattage मैचिंग नहीं करेंगे

तो आपको एमप्लीफायर की साउंड क्वालिटी कभी भी अच्छी नहीं मिलेगी

Ati18+ amplifier में कितना watt का Bass स्पीकर चला सकते हैं?

यह amplifier top स्पीकर (15”) के लिए काफी अच्छा है, लेकिन अगर आपलोग फिर भी इसमें bass चलना चाहेंगे तो इसमें कम wattage वाला speaker चला सकते हैं, जैसे 

एमप्लीफायर का output

  • 8ohm-1250wx2
  • 4ohm-1725wx2
  • 2ohm-2300wx2

अगर आपको 8ohm पर एक-एक स्पीकर चलाना है तो इसमें आप 1200w-1300w का स्पीकर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें बहुत अच्छा bassऔर वाइब्रेशन सुनने को मिल जाएगा, इसे आप लोग दोनों चैनल पर 1-1 bass लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं  

4ohm में एमप्लीफायर का output-1725w मिलता है, तो इसके हिसाब से आपलोग 800w+800w का  स्पीकर एक-एक चैनल में इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें आपको काफी तगड़ा bass सुनने को मिल जाएगा

2ohm पर आप bass स्पीकर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इस mode पर लोड काफी ज्यादा पड़ जाता है इसलिए आप इसमें bass स्पीकर नहीं चला सकते हैं, लेकिन 2ohm पर आपलोग 15inch का स्पीकर आसानी से चला सकते हैं और इसमें लोड काफी अच्छा लेता है

Ati18+ amplifier में कितना watt का Top स्पीकर चला सकते हैं?

इस amplifier में आपलोग top स्पीकर बहुत ही शानदार तरीके से चला सकते हैं, इस एमप्लीफायर को  बहुत सारे लोग 2×15′‘ को 3×15” top बजाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, और सच में इसका साउंड क्वालिटी काफी क्लियर और बहुत शानदार मिलता है, सभी भाई लोग का दिल खुश हो जाता है.

अगर आप इस amplifier को 4ohm और 2ohm पर उपयोग करेंगे तो काफी अच्छा आपको रिजल्ट मिलेगा जैसे-

4ohm में

आप दो 15inch स्पीकर 800w+800w दोनों चैनल में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें जो साउंड रहेगा काफी दूर तक सुनाई देगा,

 इस atipro का ati18+ एमप्लीफायर का प्रेशर बहुत ही बढ़िया निकलता है, इसलिए इसका साउंड काफी दूर तक सुनाई देता है, और ज्यादातर डीजे भाई लोग इसी एमप्लीफायर को 2X15” Or 3×15”  top बजाने के लिए लेते हैं

2ohm में

यह एमप्लीफायर 2ohm पर बहुत बढ़िया काम करता है, इसका 2 ohm पर output- 2300watt है, तो इसमें आपलोग 15inch का 600w का 4-4 स्पीकर दोनों channel पर लगाकर चला सकते हैं, 

और यह एमप्लीफायर बिना ohm matching के भी अच्छा काम करता है क्योंकि 3 speaker impedance – 2.66 ohm होता है, फिर भी 3×15” टॉप बहुत ही अच्छा से चलाता है.

Atipro Ati 18+ amplifier में Bridge mode पर bass चलाना सही रहेगा?

सीधा जवाब हां, इस एमप्लीफायर में आप लोग bridge mode पर bass चला सकते हैं, लेकिन सबके लिए bridge mode चलाना उतना आसान नहीं है,

क्योंकि अब सब जानते होंगे bridge mode एक डेंजर mode है, इसमें आपको सही से कनेक्शन, ohm matching, Wattage matching, और bridge mode सेटिंग करना आना चाहिए तभी आप लोग इस मूड का उपयोग सही से कर सकते हैं,

Bridge mode में होने वाला कुछ आम गलतियां

  • स्पीकर की वायर गलत लगाना
  • स्पीकर सही से नहीं लगना 
  • स्पीकर की ohm मैचिंग नहीं करना
  • एमप्लीफायर के बैक साइड में सेटिंग सही से नहीं करना
  • आउटपुट के हिसाब से सही स्पीकर न लगाना

अगर इनमें से कोई भी एक चीज गलती हो जाए तो आपका स्पीकर और एमप्लीफायर दोनों ही खराब हो सकता है 

तो इन सभी बातों का ध्यान में रखते हुए अगर आप लोग bridge mode का उपयोग करना चाहेंगे तो बड़ी आसानी से यह कर सकते हैं,

यह इतना भी डेंजर नहीं है जैसे आप लोग सुनें है, लेकिन इन सभी सावधानियां को आप सही से फॉलो करके bridge mode पर bass चला सकते हैं, 

अगर आपको bridge mode के बारे में उतना नॉलेज नहीं हैं, तो सबसे पहले आप इसका पूरी जानकारी ले,  उसके बाद ही आप लोग bridge mode को सही से इस्तेमाल कर कर पाएंगे

Bridge mode में कितने watt का Bass स्पीकर चला सकते हैं? 

तो आप इसमें 8ohm पर 2200w का एक स्पीकर चैनल A पर कनेक्ट करके चला सकते हैं

और अगर आपको 4ohm पर दो स्पीकर चलाना है तो इसमें आप 1700w का 2 स्पीकर चैनल A पर ही कनेक्शन करके चला सकते हैं,

और bridge mode हमेशा चैनल A पर ही काम करता है, शायद  आप सभी को पहले से ही पता होगा

Atipro Ati18+ amplifier लेने के फायदे और नुकसान क्या है?

लेने के फायदे

  • Ati18+ amplifier मे बहुत ही अच्छा क्लियर sound सुनने को मिलेगा, इसमें आपको bass और punch दोनों एक साथ हाई क्वालिटी का साउंड निकलते हैं 
  • एमप्लीफायर काफी बढ़िया है जिसमें आप Bass और top दोनों ही अच्छा से चला सकते हैं
  • इस एमप्लीफायर का output बहुत बढ़िया दिया गया है, जिसमें आप heavy watt का स्पीकर आराम से चला सकते हैं
  • यह एमप्लीफायर 3×15′ टॉप को बजाने के लिए काफी फेमस है.
  • इस एमप्लीफायर का बिल्ड क्वालिटी बहुत ही स्ट्रॉन्ग है

लेने के नुकसान

  • Ati18+ amplifier मे आप सब पावरफुल स्पीकर नहीं चला सकते हैं जैसे- 18inch का 2500w, 3000w speaker
  • इस एमप्लीफायर का प्राइस आप सभी को थोड़ा ज्यादा लग सकता है,
  • यह amplifier सभी एरिया में उपलब्ध नहीं हो सकता है
  • इस atipro amplifier का  रिपेयर सेंटर अलग-अलग एरिया के हिसाब से कम हो सकता है हर कोई इसे रिपेयर नहीं कर सकता है

Atipro Ati 18+ Amplifier price कितना पड़ेगा?

अभी इस एमप्लीफायर का current प्राइस 41,000/- के आसपास मिल जाएगा, यह प्राइस फिक्स प्राइस नहीं है, समय के हिसाब से प्राइस कम और ज्यादा हो सकता है 

और सभी जगह के हिसाब से भी प्राइस up-dwon हो सकता है, आप लोग सही atipro डीलर के पास से इस amplifier को ले, ताकि आपको ओरिजिनल  एमप्लीफायर मिल सके और best  प्राइस के साथ ही मिले|

निष्कर्ष

Atipro Ati18+ amplifier बहुत ही तगड़ा एमप्लीफायर में से एक है, यह एमप्लीफायर इस समय में झारखंड में सबसे ज्यादा चलने वाले एमप्लीफायर में से एक बन चुका है 

और ati18+ amplifier 3×15” top  बजाने के लिए काफी शानदार एमप्लीफायर में से एक है, तो अगर आप 3×15” चलाना चाहेंगे तो इस amplifier को जरूर ले,

आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा, इसमें आपको कोई भी ऐसा प्रॉब्लम नहीं दिखेगा, अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा है तो कमेंट के जरिए हमें बताइए

1 thought on “Atipro Ati 18+ Amplifier price And Full Review | Ati18+ Amplifier में कितना Watt का Bass or Top चला सकते हैं”

Leave a Comment