मेरे प्यारे डीजे भाइयों, आज का इस खूबसूरत पोस्ट में आप सभी को आपका चहेता amplifier Nx Audio mt 1601 के बारे में सारा जानकारी देने वाला हूं|
और जैसे आप जानते होंगे, यह एमप्लीफायर अभी के टाइम में काफी ज्यादा पॉपुलर है|
इस mt 1601 एमप्लीफायर का output के हिसाब से भी ज्यादा लोड लेता है| कहने का मतलब यह-अपने हिसाब से भी दोगुना bass और top को बजाने का क्षमता रखता है|
यह एमप्लीफायर लगभग सभी डीजे भाई लोग इस्तेमाल करते हैं| इस एम्पलीफायर का जो साउंड क्वालिटी है| काफी तगड़ी है, इसमें जो bass और vibration साउंड निकाल के आता है, वह बहुत hard-level का होता है |
मैं आप सभी को इस एमप्लीफायर का लोड कैपेसिटी और Bass-top कितना watt का चला पाएंगे, और कितना watt का लोड देने से यह एमप्लीफायर अच्छा तरीके से परफॉर्मेंस करेगा,
इन सब के बारे में आपको तमाम जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से मिलेगा और हां इसका new price भी आपको इसी पोस्ट के अंदर मिलने वाला है|
Mt 1601 amplifier output Specifications

| Brand | Nx Audio |
| Outputs | 8ohm-1700wx2 4ohm-2250wx2 2ohm-3000wx2 |
| Bridge Mode Output | 8ohm-4200w 4ohm-5200w |
| Frequency Response | 20hz-20khz |
| Class | D |
| Damping Factor | 1000 |
| Weight | 47kg |
Mt 1601 amplifier-my personal review
अगर मैं खुद का पर्सनल रिव्यू दूं, तो Mt 1601 amplifier को लगभग 10 -12 साल से इस्तेमाल करते आ रहा हूं,
और आज तक कोई भी ऐसा प्रॉब्लम मुझे इस एमप्लीफायर में नहीं देखनो को मिला है, इस amplifier का जो साउंड क्वालिटी-सच में इसका साउंड क्वालिटी बहुत Next Level की है,
और इसमें निकलने वाला साउंड क्लेरिटी के साथ वाइब्रेशन और Deep-Bass देता है|
अगर मैं बात करूं, इस amplifier में Bass और top बजाने का तो आप लोग मान लीजिए एक तरह का यह वरदान amplifier होगा क्योंकि इस amplifier में आपको काफी शानदार साउंड सुनने को मिलेगा|
इस nx Audio Mt 1601 एमप्लीफायर की लुक और डिजाइन देख सकते हैं काफी मस्त है,
इसका बॉडी बहुत मजबूत है, और इसमें आपको दोनों चैनलों के लिए दो वॉल्यूम देखने मिलेगा और इस एमप्लीफायर को काफी भाई लोग इस्तेमाल भी करते हैं
तो यह एक भरोसमंद mt 1601amplifier है, इस एमप्लीफायर में आपको कभी भी निराश नहीं करेगा
Nx Audio Mt 1601 amplifier किन भाइयों के लिए बेहतर रहेगा?
यह एमप्लीफायर Nx Audio का सबसे पॉपुलर मॉडल में से एक है, इस एमप्लीफायर को सभी भाई लोग पसंद करते हैं,
तो अगर मैं बात करूं यह एमप्लीफायर किन भाइयों के लिए अच्छा रहेगा, जो भाई लोग ज्यादातर कंपटीशन करते हैं
या फिर बड़े लेवल का प्रोग्राम चलाते हैं उन भाई लोग के लिए यह mt1601 एमप्लीफायर काफी बेहतर रहेगा,
क्योंकि इस Amplifier में 1000 damping factor मिलता है,अगर आप लोग bass बजाते हैं तो काफी तगड़ा वाइब्रेशन और deep-bass मिलता है,
अगर आपको सिर्फ कंपटीशन करना है, तो इस Amplifier को ले सकते हैं काफी तगड़ा रिजल्ट आपको दे देगा
Mt-1601 amplifier का Sound Quality कैसा मिलता है?
अगर में सीधा बात बताऊ, तो इस एम्पलीफायर का sound quality बहुत ही बढ़िया हैं,
लेकिन अगर आप इस amplifier को सही तरीके से नहीं चलाएंगे, तो इसका साउंड क्वालिटी आपको अच्छा नहीं मिलेगा,
कहने का यह मतलब है कि अगर आप लोग इस amplifier को सही से स्पीकर और कनेक्शन सही से नहीं करेंगे तब तो आपको sound quality clear नहीं मिलेगा,
यह amplifier उन भाई लोग के सबसे अच्छा चलेगा जो भाई लोग amplifier के Output के हिसाब से bass और top लेंगे तभी आप सभी को इस mt1601 amplifier का sound quality पता चलेगा
Nx Audio Mt 1601 amplifier में कितना watt का Bass चला सकते हैं?
इस amplifier में आप लोग अच्छा-खासा watt का bass स्पीकर चला सकते हैं, इस mt1601 amplifier में 8ohm और 4ohm के हिसाब से आप लोग bass speaker चला सकते हैं,
इसमें 8ohm पर 1 स्पीकर और 4ohm पर 2 स्पीकर चला सकते हैं| और इस amplifier में आप ज्यादा watt का भी स्पीकर चला सकते हैं, जैसे-
Amplifier का outputs
- 8ohm-1700wx2
- 4ohm-2250wx2
आप दोनों चैनलों में एक-एक स्पीकर 1700w-2000w तक का चला सकते हैं, यह Amplifier इतना watt का स्पीकर बड़ी आसानी से चला लेगा इसमें कोई दिक्कत नहीं होगा
इसमें दोनों चैनल पर दो-दो स्पीकर 1000w-1200w तक का चला सकते हैं, इसमें आपको बहुत बढ़िया क्वालिटी का साउंड सुनने को मिलेगा
आप लोग 2ohm पर bass नहीं चला सकते हैं, क्योंकि कंपनी द्वारा इसे चलाने का Recommend नहीं करता, तो आप लोग 2ohm पर bass न हीं चलाई तो अच्छा रहेगा
Nx Audio Mt 1601 amplifier में कितना watt का top Speaker चला सकते हैं?
इस एमप्लीफायर में आप लोग 15inch का 2 speaker या फिर 4 speaker दोनों चैनल पर ohm मैचिंग के हिसाब से चला सकते हैं.
अगर आप 2 स्पीकर 15 inch का इस्तेमाल करते हैं, तो यह 4ohm पर काम करेगा,
और अगर आप 4 स्पीकर 15 inch का इस्तेमाल करते हैं तो यह 2ohm पर काम करेगा
- 4ohm पर आप 1000w का दो-दो स्पीकर दोनों चैनल पर लगाकर चला सकते हैं, इसमें आपको काफी तगड़ी क्वालिटी का साउंड सुनने को मिलेगा
- 2ohm पर आप लोग 600w-800w वाले speaker दोनों चैनल पर 4-4 करके चला सकते हैं|
Mt 1601 amplifier में Bridge mode पर bass चलाना सही रहेगा?
Amplifier का bridge mode outputs
- 8ohm-4200w
- 4ohm-5200w
Bridge mode चलने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें?
Mt1601 एमप्लीफायर में आप लोग bridge mode पर bass बजा सकते हैं, मतलब अगर आप लोग इस amplifier में bass स्पीकर चलाते हैं,
तो यह आसानी से चलेगा, लेकिन आप लोग कहीं ना कहीं यह बात जरुर सुना होगा (bridge mode एक danger mode है) और यह100% सच बात है,
तो देखिए अगर आप लोग इस एमप्लीफायर में bridge mode का उपयोग करते हैं, जैसे bass बजाने के लिए, तो उसके लिए आपको सही से स्पीकर लगाना पड़ेगा और एमप्लीफायर पर bridge mode सेटिंग करना पड़ेगा,
और साथ ही आपको कनेक्शन सही से करना पड़ेगा अगर एक भी चीज आपका गलती हो जाएगा तो इसमें आपका स्पीकर और एमप्लीफायर दोनों ही खराब हो सकता है,
इसीलिए हर कोई bridge mode का उपयोग नहीं करता है, लेकिन फिर भी अगर आप लोग bridge mode का उपयोग करना चाहेंगे तो आप लोग कर सकते हैं लेकिन सावधानी पूर्वक से, जैसे-
Bridge mode पर कितना watt का speaker चला सकते हैं?
8ohm पर एक स्पीकर 4000w तक का इस्तेमाल कर सकते हैं, स्पीकर आपका 18inch या फिर 21inch का उपयोग कर सकते हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं होगा,
4ohm पर आप दो स्पीकर ahuja का 2500w+2500w तक का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें आपको साउंड काफी तगड़ा मिलेगा है, क्योंकि ब्रिज मोड का power सबसे ज्यादा होता है,
Bridge mode हमेशा किस चैनल पर काम करता है?
bridge mode हमेशा चैनल A पर ही काम करता है
Nx Audio Mt 1601 amplifier लेने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है?
लेने के फायदे
- अगर आप इस mt1601 एम्पलीफायर को लेते हैं, तो इसमें bass और वाइब्रेशन काफी तगड़ा मिलेगा
- Mt1601 amplifier का damping factor 1000 होने के कारण इसमें आपको काफी ज्यादा deep-bass और वाइब्रेशन सुनने को मिलेगा
- एमप्लीफायर का output काफी अच्छा है इसमें आप लोग Heavy wattage का स्पीकर चला सकते हैं
- mt1601 सभी डीजे भाइयों का फेवरेट एमप्लीफायर में से एक है , इसे भरोसा करके ले सकते हैं
- एमप्लीफायर का बिल्ड क्वालिटी बहुत स्ट्रांग मिलेगा
लेने के नुकसान
- जो भाई लोग इस एमप्लीफायर को ऑपरेट करना नहीं आता है उसके लिए नुकसान हो सकता है, जैसे outputs के हिसाब से bass को top नहीं लगा पता है|
- Nx Audio Mt1601 एमप्लीफायर का वजन ज्यादा है, तो इसे उठाने के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है
- इस एमप्लीफायर का price दूसरे ब्रांड के amplifier की तुलना में ज्यादा है
- इसे चलाने के लिए आपको 220v से लेकर 230v देकर चलना पड़ेगा इससे काम वोल्टेज में नहीं चलेगा
Mt 1601 amplifier price कितना पड़ेगा?
इस amplifier का price अभी मार्केट मैं लगभग 62000/- से लेकर 65000/- तक आसानी से मिल जाएगा, और यह price समय के हिसाब से चेंज होते रहता है,
और कुछ अलग-अलग एरिया के हिसाब से भी आपको प्राइस कम और ज्यादा देखने को मिल सकता है,
जब भी इस amplifier को लेने के लिए जाइए उस टाइम आप लोग सही से जांच-पड़ताल करके ही इस amplifier को ले.
क्योंकि अभी के समय में इस amplifier का बहुत ज्यादा डुप्लीकेट मार्केट में आ चुका है, तो थोड़ा सावधानीपूर्वक से एमप्लीफायर खरीदें
निष्कर्ष
यह एमप्लीफायर Nx Audio का Mt1601 बहुत ही पावरफुल है, इस mt 1601 amplifier को अभी के समय में काफी भाई लोग इस्तेमाल करते आ रहे हैं
अगर मेरा बात करूं तो पिछले करीब 10 साल से इस amplifier को इस्तेमाल करते आ रहा हूं,
यह एमप्लीफायर बहुत ही दमदार और काफी तगड़ा साउंड देने वाला एमप्लीफायर में से एक बन चुका है, तो आप लोग इस amplifier को अपने सेटअप के लिए ले सकते हैं यह एमप्लीफायर बहुत ही अच्छा है
2 thoughts on “Nx Audio Mt 1601 amplifier Review And New Price | 6000w Amplifier full Load And calculation”