आज का यह पोस्ट उन सभी डीजे भाइयों के लिए है, जो JBL का DJ Setup बनाना चाहते हैं और Jbl DJ 4 Bass 4 Top Price in India के बारे में सोच रहे हैं,
तो मैं आप सभी को साफ-साफ बता दूँ कि यह एक Customize DJ Setup होने वाला है, क्योंकि अगर आप Jbl का original DJ setup लेने जाएंगे,
तो वह काफी ज्यादा महंगा पड़ेगा, JBL का ओरिजिनल Dj setup High Price Range में आता है और हर कोई इस तरह का setup नहीं बना पाता,
लेकिन इस पोस्ट के अंदर आप सभी को Jbl का cabinet देखने को मिलेगा, और उस cabinet के अंदर दूसरे brand के speaker और amplifier लगाए जाएंगे, और इंडिया में jbl का प्रोडक्ट उतना मिलता भी नहीं है
4 Bass 4 Top के DJ Setup में क्या-क्या रहेगा?
इस Setup के अंदर इतने सारे सामान रहने वाला है👇
- 4 Single Bass
- 4 Double Top
- Amplifier
- Mixer
- Stabilizer
- Crossover
- Speaker
- Cabinet
- Wire Cable
- Pair Light
- Dg
कुल मिलाकर यह DJ setup अच्छी Quality का होने वाला है, जो Dj Program और Road show के लिए काफी बढ़िया रहेगा
4 Bass के लिए कौन सा ब्रांड का स्पीकर सही रहेगा?
चार Bass के लिए मैंने Audiotone Ad1870ES Speaker को ऐड किया है, यह Speaker Audiotone का है, जो Rms 2000w Power के साथ आता है
Ad1870es Speaker Technical Details

- Brand-Audiotone
- Model No-Ad1870es
- Rms-2000w, program-4000w
- Speaker Size-18inch
- Impedance-8ohm
- Voice Coil-5inch in/out
- Frequency R -40hz-2khz
- Weight-21kg
- Price-18,000/- Approx
यह Speaker काफी Heavy Quality का होता है और इसका Sound Quality बहुत ही शानदार निकलकर आता है
इस Speaker में आपको Hard Bass और Vibration दोनों का Combination बहुत अच्छा सुनने को मिलेगा, और यही वजह है कि यह Speaker अभी Market में काफी ज्यादा Popular हो चुका है
और बहुत सारे DJ भाई लोग इस Speaker को इस्तेमाल भी कर रहे हैं, इसलिए आप लोग भी 4 Bass के लिए इसी 2000w speaker को ले सकते हैं, बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा
इस Speaker के बारे में मैं already एक detailed post अपलोड कर चुका हूँ, आप लोग चाहें तो उसे भी जाकर जरूर देख सकते हैं, ताकि आपको पता चल जाएगा यह स्पीकर कैसा है.- Audiotone Speaker 18 inch 2000 watt Price
4 Top के लिए कितने watt का स्पीकर सही रहेगा?
Audiotone Ad15x830es outputs Details

- Brand-Audiotone
- Model No-Ad15x830es
- Rms-800w, Max-1600w
- Speaker Size-15inch
- Impedance-8ohm
- Voice Coil-4 inch in/out
- Frequency R- 42hz-2khz
- Weight-12.6kg
- Price-8700/-Approx
4 Top के लिए Audiotone का 800W Speaker रहने वाला है। यह Speaker Audiotone का Ad15X830es Model है,
इस Speaker में आपको बहुत ही अच्छा Mid-Bass Sound सुनने को मिलेगा, और यही वजह है कि यह 800w Speaker झारखंड में काफी ज्यादा Popular है,
इस Speaker को काफी Dj भाई लोग अपने 2×15”, 3×15” या फिर 4×15” Top Cabinet के अंदर लगाते हैं, इसका Sound Quality काफी सुंदर मिलता है और इसका Sound Pressure भी काफी अच्छा रहता है
और इस Speaker को झारखंड के पॉपुलर DJ Sarzen भाई भी अपने Customer को देते हैं, इस Speaker का Response कुछ ऐसा है कि इसका Sound लगभग सभी लोगों को पसंद आता है, और इसी वजह से यह Speaker लोगों की पहली पसंद बना हुआ है,
4 Bass 4 Top Dj Setup के लिए कौन-सा Cabinet सही रहेगा?
देखिए भाइयों, इसके लिए आपको Customize Cabinet ही लेना पड़ेगा, क्योंकि jbl Original Cabinet आपको इंडिया में आसानी से नहीं मिलेगा,
इसलिए आप लोग Copy Model वाले Cabinet से भी काम चला सकते हैं, मैं आप सभी को Jbl के फेमस Cabinet Model बता रहा हूँ, जिन्हें आप अपने एरिया में बनवा सकते हैं या फिर रेडीमेड भी ले सकते हैं,

इंडिया में Jbl का सबसे फेमस Top Cabinet Model – Srx-725 है, यह Top Cabinet काफी पॉपुलर है, क्योंकि इसे DJ Program और Live Program दोनों कामों में इस्तेमाल किया जाता है,
और 4 Single bass cabinet आप लोग jbl का Stx 818 या फिर jbl srx718s Cabinet ले सकते हैं, यह कैबिनेट इंडिया में काफी ज्यादा चलता है
jbl Bass Cabinet Price
और बहुत सारे भाई लोग इस कैबिनेट को अपने bass स्पीकर के लिए इस्तेमाल करते हैं, और इस कैबिनेट की प्राइस- 18,000/- pair पड़ेगा,

इस setup के अंदर आपको 4 Bass कैबिनेट लेना पड़ेगा और उनका प्राइस लगभग- 36,000/- 2 pair पड़ जाएगा
इसका Sound Output और Pressure दोनों ही काफी अच्छा मिलता है, इसी वजह से यह Top Cabinet हर तरह के काम के लिए परफेक्ट माना जाता है
jbl Top Cabinet Price
इसका Price आपको लगभग ₹16,000/- प्रति Cabinet पड़ जाएगा, तो इस Setup के लिए आपको दो Pair यानी चार Top Cabinet आसानी से ले सकते हैं,
और इसका प्राइस लगभग 32,000/- के आसपास पड़ेगा, तो आपलोग इतने पैसे में 4 top बढ़िया क्वालिटी का कैबिनेट ले सकते हैं,
4 Bass 4 Top cabinet और स्पीकर की फिटिंग कैसे करना है?
4 Bass 4 Top के कैबिनेट के अंदर Speaker की Fitting बहुत ही सावधानी से करनी होती है, क्योंकि अगर Speaker सही तरीके से फिट नहीं होगा और Air पास होने लगेगा,
तो Sound आपको खुलकर नहीं मिलेगा और Sound काफी खराब सुनाई देने लगेगा
इसलिए आप लोग Top Cabinet के अंदर Audiotone का 800W Speaker अच्छे से लगाइए, और Bass Cabinet के अंदर AD1870ES Speaker (2000w) को सही तरीके से लाकर फिटिंग कर सकते हैं,
अगर Fitting सही तरीके से की गई, तो यह Setup आराम से चलेगा और Sound Output भी अच्छा मिलेगा
Jbl Dj 4 Bass 4 Top Setup को चलाने के लिए एमप्लीफायर कौन-कौन सा लगेगा?
4 Bass के लिए Best एमप्लीफायर
| Model / Brand | Output | Price |
|---|---|---|
| Nx Audio Mt 2201 | 4ohm-3600wx2 | 70,000/- |
| Audiotone Admt1802 | 4ohm-3700wx2 | 68,000/- |
| Audiotone Ad-9000 | 4ohm-3800wx2 | 72,000/- |
आप लोग इन तीन Amplifier में से कोई एक amplifier लेकर 4 सिंगल Bass को आराम से चला सकते हैं।
लेकिन 4 Bass चलाने के लिए सबसे Best amplifier – Audiotone ADMT-1802 Amplifier रहेगा।
यह Amplifier आपके 4 सिंगल Bass को बहुत ही अच्छे तरीके से चला लेगा, और इसमें आपको काफी दमदार Bass के साथ Punchy Sound सुनने को मिल जाता है,
कुल मिलाकर, Bass Performance के मामले में यह Amplifier admt 1802 DJ Setup के लिए काफी बढ़िया साबित होता है,
4 Top के लिए Best एमप्लीफायर
| Model / Brand | Output | Price |
|---|---|---|
| Nx Audio Mt 1601 | 4ohm-3000wx2 | 65,000/- |
| Audiotone Admt1602 | 2ohm-3500wx2 | 58,000/- |
| Ahuja Lxa 6000 | 2ohm-3000wx2 | 62,000/- |
Buy Link- Mt2201 Amplifier
आप लोग इन Amplifier में से कोई भी एक Amplifier लेकर 4 Top को आराम से चला सकते हैं।
लेकिन 4 Top के लिए Nx Audio MT-1601 Amplifier सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इसका Output 2ohm पर लगभग 3000w देता है।
इसमें आप लोग 2-2 Top Speaker को एक-एक Channel पर आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं, और इसमें Sound में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी, तो आप लोग इसी mt1601 amplifier को लेकर इस्तेमाल कीजिए
Jbl Dj 4 Bass 4 Top Setup को चलाने Best Mixer कौन सा अच्छा रहेगा?
इस Setup को बढ़िया Quality के साथ बजाने के लिए मैंने Yamaha MG10XU Mixer लिया हूं, यह Mixer इस Setup को बहुत ही साफ और शानदार क्वालिटी के साथ चला देता है
यह Mixer थोड़ा High Price Range में आता है, जो कि लगभग 17,000/-18000/- के आसपास पड़ जाएगा, लेकिन Quality के मामले में नंबर वन माना जाता है,
बड़े-बड़े dj भाईलोग भी इसी Mixer का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसका Sound Output काफी Clear मिलता है
4 Bass 4 Top Setup को चलाने के लिए कितना kva का Stabilizer लगेगा?
इस Setup को बढ़िया तरीके से चलाने के लिए आप लोग 10kva के 2 Pieces Stabilizer ले सकते हैं,
इससे Voltage का कोई Problem नहीं आएगा और पूरा DJ Setup Safe और Smooth तरीके से चलता रहेगा, Stabilizer लगाने से एमप्लीफायर काफी सुरक्षित रहता है,
इसमें किसी प्रकार का प्रॉब्लम नहीं होता है जैसे कि Over voltage, कम वोल्टेज मेंटेन करके यह आराम से चला लेता है
jbl dj setup के लिए Crossover कौन सा रहेगा?

इस Jbl DJ Setup के लिए आप लोग 2 Way / 3 Way अच्छा Quality वाला Crossover ले सकते हैं, लेकिन मैं आप सभी के लिए Dbx 234Xs 4-Way Crossover लिया हूं, यह क्रॉसओवर बहुत ही अच्छा है जो की बड़े-बड़े डीजे भाई लोग इस क्रॉसओवर को हमेशा इस्तेमाल करते आ रहे हैं
क्रॉसओवर का काम बेस और टॉप के बीच साउंड को सही तरह से ड्राइव करना होता है जिससे बेस में क्लेरिटी आता है, और टॉप speaker में काफी शानदार therow मिलता है,
अगर Crossover सही रहेगा, तो पूरा Setup Balance और Smooth Sound बना रहेगा
4 Bass 4 Top Setup का वायरिंग कितना लगेगा?
4 Bass 4 Top Setup बोरिंग करना बहुत ही जरूरी होता है, और इस सड़क के लिए आपको हैवी क्वालिटी का कॉपर वारी इस्तेमाल करना है, आप लोग copper wire 2.5mm का इस्तेमाल कर सकते हैं
तो लगभग 200 से 250 मीटर तक Wiring आराम से लग जाती है, यह आपके Setup की Distance पर भी depend करता है
अगर आप लोग Wiring सही तरीके से करेंगे, तो Sound में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी और आपको बहुत ही शानदार Sound सुनने को मिलेगा,
लेकिन अगर आप लोग वायरिंग में कोई भी गलती करेंगे, तो साउंड में काफी ज्यादा प्रॉब्लम आने का चांस आता है, और यह आता ही है, तो जब भी आप वायरिंग करें थोड़ा सा सावधानीपूर्वक से ही वायरिंग करें
Jbl Dj 4 Bass 4 Top Price Total कितना पड़ेगा?
इस सेटअप का total प्राइस आपको नीचे देखने को मिलेगा
| Product | Pieces | Price List |
|---|---|---|
| Ad1870es Bass Speaker | 4 Speaker | 72,000/- |
| Ad15x830es Top Speaker | 8 Speaker | 69,600/- |
| 4 Single Bass Cabinet | 4 Pieces | 36,000/- |
| 4 Double Top Cabinet | 4 Pieces | 32,000/- |
| Admt-1802 | 1 Pieces | 68,000/- |
| Nx Audio Mt1601 | 1 Pieces | 65,000/- |
| Yamaha MG10XU | 1 Pieces | 17,000/- |
| 10kva Stabilizer | 2 Piece | 38,000/- |
| Dbx 234Xs | 1 Piece | 16,000/- |
| Copper Wire | सेटअप के अनुसार | 12,000/- |
| Total | Price | 4,25,600/- |
निष्कर्ष
अगर आप लोग JBL 4 Bass 4 Top का Powerful DJ Setup बना लेते हैं, तो आपको दूसरा Setup लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी
क्योंकि इस Setup में आपको High Power का Output मिलेगा, और शानदार Quality का Sound सुनने को मिल जाएगा, साथ ही इस Setup का Price भी काफी Comfortable है, जिसे आप लोग आसानी से खरीद पाएंगे
इस Setup में आप लोग Marriage dj setup Program, Roadshow और Competition जैसे सभी काम आराम से कर सकते हैं,
कुल मिलाकर यह Setup हर तरह के काम के लिए Perfect है, इसलिए आप लोग एक बार इस JBL 4 Bass 4 Top price setup को बना कर देखें, आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा
1. JBL 4 Bass 4 Top Setup Live के लिए सही है या नहीं?
Ans- नहीं, यह डीजे Setup Live program के लिए उतना सही नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी अगर आपको चलना चाहेंगे तो आप चला सकते हैं
2. क्या यह Setup कंपटीशन करने के लिए ठीक रहेगा ?
Ans- हां, आप लोग कंपटीशन कर सकते हैं, इसमें दिक्कत किसी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा
3. 4 Bass 4 Top jbl setup total कितना खर्चा आएगा?
Ans- इस Setup की लगभग खर्च आपको 4,25,000/- लगेगा
4. क्या इस Setup को future में upgrade किया जा सकता है?
Ans- जी हां, इसे आप लोग अपडेट भी कर सकते है, इसमें कोई भी दिक्कत नहीं होगा
5. क्या इस Jbl Setup में bass और वाइब्रेशन ज्यादा मिलेगा?
Ans- हां, इस dj setup में आपको bass और वाइब्रेशन काफी अच्छा सुनने को मिल जाएगा