दोस्तों, आज का यह पोस्ट में आप सभी को आहूजा का Ahuja Lxa 6000 Price in india के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं , जैसे कि यह एमप्लीफायर कैसा है?
इस Amplifier में आप लोग कितना wattage का bass और Top चला सकते हैं? इस Amplifier का साउंड क्वालिटी कैसा निकलता है?
लोड देने पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, और इस Amplifier के आउटपुट क्या है? Amplifier की प्राइस 2026 में कितना पड़ेगा?,
इस प्रकार के तमाम जानकारी आपको इसी पोस्ट के माध्यम से मिलने वाला है, तो आप लोग इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े
अगर आप लोग नया है, नया Amplifier लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह पोस्ट आप सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है
Ahuja Lxa 6000 Amplifier Full Details

इस एमप्लीफायर का आउटपुट बहुत ही अच्छा दिया गया है, जैसे आपको नीचे देखने को मिल रहा है|
| Brand Name | Ahuja |
| Model No | Lxa 6000 |
| Power Output | 8ohm-1300wx2 4ohm-2000wx2 2ohm-3000wx2 |
| Bridge Output | 8ohm-4000w 4ohm-6000w |
| Frequency Response | 20hz-20khz |
| Class | H |
| Damping Factor | 500 |
| Weight | 39kg |
इस एमप्लीफायर के Output के हिसाब से आप लोग बहुत ही अच्छा-खासा Bass और Top चला सकते हैं.
Ahuja Lxa 6000 Amplifier Review
इस एमप्लीफायर में आप लोग bass और top ऑन दोनों ही बहुत ही अच्छी तरह से चला सकते हैं, इस एमप्लीफायर में आपको साउंड क्वालिटी बहुत ही अच्छा मिलेगा
इस एमप्लीफायर में आगे Fornt Side में दोनों चैनल के लिए दो Gain Volume आपको देखने को मिलेगा, यह एमप्लीफायर Ahuja का सबसे पॉपुलर मॉडल में से एक है,
यह एमप्लीफायर इतना ज्यादा पॉपुलर है कि आप इसे भारत के लगभग हर शहरों में भी खरीद सकते हैं
अगर आप लोग इस Amplifier में Bass और Top का सेटअप बनाएंगे तो काफी अच्छा आपको रिस्पांस देखने को मिलेगा,
अगर इसमें आप लोग Lxa 6000 Amlifier में थोड़ा सा ओवरलोड भी डालकर चलाएंगे, तो यह Amplifier आराम से हैंडल कर लेगा, इसमें कोई भी दिक्कत नहीं होता है,
अगर आप लोग इससे भी ज्यादा पावरफुल वाला amplifier देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके देख सकते हैं- Nx Audio Mt 1601 amplifier Review
Ahuja Lxa 6000 Amplifier किन भाइयों के लिए अच्छा रहेगा?
देखिए भाइयों, यह Lxa 6000 एमप्लीफायर लगभग सभी भाइयों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन किन के लिए यह अच्छा रहेगा, में आपको एक-एक करके बताता हूं,
जो भाई लोग ज्यादातर top speaker बजाते हैं, जैसे 2X15” 4X15” उन भाइयों के लिए यह Amplifier वरदान से किसी से कम नहीं है, क्योंकि इस Amplifier का साउंड क्वालिटी और लोड कैपेसिटी दोनों ही काफी बेहतरीन मिलती है
इस एमप्लीफायर को आपलोग बड़े डीजे सेटअप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें आपको काफी अच्छा रिस्पांस सुनने को मिल जाएगा, अगर इस एमप्लीफायर को Rap एंड Top के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे,
तो यह एमप्लीफायर आपके लिए काफी बेस्ट रहेगा क्योंकि इस Amplifier का जो प्रेशर है, जो क्वालिटी , काफी बेहतरीन होता है, अगर आपलोग इस एमप्लीफायर में सिर्फ bass चलाना है, तभी भी यह amplifier अच्छा रिस्पांस देता है, यानी bass speaker के लिए भी यह एमप्लीफायर पूरी तरह से पावरफुल है.
Ahuja Lxa 6000 amplifier का Sound Quality कैसा निकलता है?
अगर आप लोग आहूजा का नाम सुने होंगे, तो यह सवाल ही नहीं आता क्योंकि आहूजा इंडिया का नंबर वन का ब्रांड में से एक है,
आहूजा की साउंड क्वालिटी हमेशा काफी क्लियर मिलती है , आहूजा पूरे इंडिया में फेमस है, और आहूजा lxa 6000 Amplifier का जो साउंड का आउटपुट मिलता है वह काफी सॉलिड और दमदार मिलता है,
अगर आप लोग पहले से आहूजा का कोई भी एमप्लीफायर इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आपको अच्छी तरह से पता होगा कि इस ब्रांड का साउंड क्वालिटी कैसा रहता है और किस तरह मिलता है,
और जो भी भाई लोग अभी तक आहूजा का एमप्लीफायर इस्तेमाल नहीं किया है, तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि आहूजा के लगभग सभी Amplifier का साउंड क्वालिटी काफी clean और काफी अच्छा मिलता है
इसमें आपको कभी यह डाउट नहीं होगा कि साउंड खराब है या फिर क्वालिटी नहीं मिल रहा है
कुल मिलाकर देखा जाए तो आहूजा के एमप्लीफायर में साउंड हमेशा क्वालिटी साउंड सुनने को मिलता है, जो dj और live प्रोग्राम में दोनों के लिए भरोसमंद चॉइस बनता है
इसी वजह से हर डीजे वाले भाई आहूजा का एमप्लीफायर पहले भी इस्तेमाल करते थे और आज भी भरोसा के साथ इस्तेमाल करते आ रहा है,
Ahuja Lxa 6000 Amplifier में कितना Watt का Bass स्पीकर चला सकते हैं?
यह एमप्लीफायर Bass Speaker के लिए काफी अच्छा है, अगर आप लोग इस Amplifier में Bass चलाना चाहेंगे, तो इसका Sound-Quality बहुत ही अच्छा मिलेगा, Bass और वाइब्रेशन दोनों का काफी तगड़ा लेवल का Sound आपको मिलेगा
Amplifier का Outputs
| Ohm | watt |
|---|---|
| 8ohm | 1300wx2 |
| 4ohm | 2000wx2 |
| 2ohm | 3000wx2 |
1-1 Speakers
अगर आपको 8 ohm पर एक-एक स्पीकर दोनों चैनल पर चलाना है, तो इसमें आपलोग 1300w-1500w तक का 18inch स्पीकर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें बहुत ही अच्छा बेस और वाइब्रेशन सुनने को मिल जाएगा और इतना हेवी लोड भी चलेगा
2-2 Speakers
4ohm में आपलोग 18inch का दो Bass Speaker चला सकते हैं, और यह स्पीकर आपलोग 1000w के 2-2 Lxa 6000 amplifier में लगाकर चला सकते हैं,
अगर इसमें आपलोग थोड़ा सा ज्यादा Watt का Bass स्पीकर लगाना चाहेंगे जैसे 1200w के 2-2 Speaker, तब भी यह एमप्लीफायर आराम से चला लेगा, यह एमप्लीफायर इतना लोड आराम से चला सकता है और काफी बढ़िया से चला लेगा, इसमें कोई भी दिक्कत नहीं होगा
4-4 Speakers
देखिए इस एमप्लीफायर में आप लोग 2ohm पर bass स्पीकर बिल्कुल भी ना चलाएं, क्योंकि 2ohm पर काफी ज्यादा लोड पड़ता है, और एमप्लीफायर खराब होने का काफी चांस रहता है
और कई बार एमप्लीफायर भी खराब हो ही जाता है, अगर आप 2ohm पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सिर्फ top स्पीकर ही चलाइए, जैसे 15inch
Ahuja Lxa 6000 Amplifier में कितना Watt का Top स्पीकर चला सकते हैं?

इस Amplifier में आप लोग ohm के हिसाब से 4-4 Speaker आसानी से चला सकते हैं, जैसे 4 pic 8ohm वाले स्पीकर को Parallel connection में जोड़ने पर Total Load 2ohm होता है,
ऐसे में आप हर एक चैनल पर 1200w के 2-2 टॉप स्पीकर इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आपको काफी क्लियर और शानदार क्वालिटी का साउंड सुनने को मिल जाएगा
क्या Ahuja Lxa 6000 Amplifier में Bridge mode पर bass चलाना सही रहेगा?
सीधा जवाब हां, इस Amplifier में आपलोग Bridge Mode पर Bass चला सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको Bridge Mode चलाना आना चाहिए, क्योंकि Bridge Mode चलाना उतना आसान नहीं है, और हर कोई इसे नहीं चला सकता है ,
क्योंकि सब जानते होंगे Bridge Mode एक डेंजर मूड है, इसमें आपको सही से कनेक्शन, ohm मैचिंग Wattage मैचिंग, और Bridge Mode सेटिंग करना होता है, तभी आप लोग इस मोड़ का सही से उपयोग कर पाएंगे,
Bridge mode में होने वाला कुछ गलतियां
- स्पीकर की तार गलत लगाना
- स्पीकर की तार ढीला रखना
- Bridge Mode गलत सेटिंग करना
- स्पीकरों की ohm मैचिंग सही से नहीं करना
- एमप्लीफायर के Output हिसाब से सही स्पीकर नहीं लगाना
- एमप्लीफायर पर ज्यादा wattage वाला स्पीकर लगाना
अगर इनमें से कोई भी एक चीज गलती हो जाए, तो आपका स्पीकर और एमप्लीफायर दोनों ही खराब हो सकता है,
तो इन सभी बातों को धान में रखते हुए अगर आप लोग Bridge Mode का उपयोग करना चाहेंगे, तो बड़ी आसानी से यह कर सकते हैं, यह इतना भी डेंजर नहीं है जैसे आप लोग सुने हैं,
लेकिन इन सभी सावधानियां को आप सही से फॉलो करके Bridge Mode पर चला सकते हैं, इसमें कोई भी दिक्कत नहीं होगा
अगर आपको Bridge Mode के बारे में उतना नॉलेज नहीं है, तो सबसे पहले आप इसका पूरी जानकारी ले उसके बाद ही आप लोग Bridge Mode को सही से इस्तेमाल कर पाएंगे
Bridge Mode में कितने watt का Bass स्पीकर चला सकते हैं?
एमप्लीफायर का Brigde Mode Output
| Bridge Mode (Ohm) | Output (watt) |
|---|---|
| 8ohm | 4000w |
| 4ohm | 6000w |
अगर आपको 8ohm पर एक स्पीकर चलाना है, तो 18”/21” का 4000w speaker चला सकते हैं, इसमें आपको काफी ज्यादा पावरफुल आउटपुट देखने मिल जाएगा और इसमें आपको काफी तगड़ा क्वालिटी का साउंड भी सुनने को मिलेगा
अगर आपलोग 4ohm पर 2 स्पीकर चलाना चाहते हैं, तो इसमें आप 3000wx2 स्पीकर चैनल A में लगाकर चला सकते हैं, स्पीकर की Size आपलोग 18”/21” देखकर लगा सकते हैं, इसमें भी आपको काफी अच्छा क्वालिटी का साउंड सुनने मिलेगा
Note:- Bridge Mode हमेशा चैनल A पर ही काम करता है शायद आप सभी को यह बात पता होगा, अगर आपको Bridge Mode का बिल्कुल ही नॉलेज ना हो, तो आप इसे ना चलाएं
Ahuja Lxa-6000 Amplifier लेने के फायदे और नुकसान क्या है?
लेने के फायदे
- Ahuja Lxa 6000 Amplifier बहुत ही क्लियर साउंड सुनने को मिलता है,
- इसमें आपको Bass और Punch दोनों हाई क्वालिटी का साउंड सुनने को मिलेगा,
- एमप्लीफायर का आउटपुट काफी अच्छा है, इसमें आप Bass और Top दोनों ही अच्छा से चला सकते हैं
- इस एमप्लीफायर का आउटपुट के हिसाब से आप लोग Heavy Wattage का bass स्पीकर चला सकते हैं इसमें कोई भी दिक्कत नहीं होगा
- इस एमप्लीफायर का बिल्ड क्वालिटी बहुत ही स्ट्रांग है सभी डीजे भाइयों का फेमस एमप्लीफायर Lxa 6000 है
- इस एमप्लीफायर को आपलोग Live और Dj दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं
लेने के नुकसान
- इस एमप्लीफायर का Price आप सभी को थोड़ा ज्यादा लग सकता है
- एमप्लीफायर का Weight थोड़ा सा ज्यादा आपको देखने को मिलेगा
Ahuja Lxa 6000 Price in india कितना होगा?
भारत में इस Amplifier का प्राइस लगभग 62,000/-65,000/- आसानी से हर जगह मिल जाएगा, और यह प्राइस मार्केट हिसाब से कम हो ज्यादा हो सकता है, तो आप लोग एक बार अपने एरिया से जरूर पता कर सकते हैं
निष्कर्ष
Ahuja Lxa 6000 Amplifier को करीब 10 साल से भी ज्यादा समय से इस्तेमाल करते आ रहा हूंऔर अभी भी लगातार इस्तेमाल कर रहा हूं, इतनी लंबे समय में मुझे कभी किसी तरह का शिकायत देखने को नहीं मिला है
इस एमप्लीफायर को Dj or live प्रोग्राम में दोनों के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं,अगर आपको एक साथ बेस और टॉप चलना है तो आप लोग एक चैनल bass और दूसरा चैनल पर top स्पीकर लाकर चला सकते हैं
1 thought on “Ahuja Lxa 6000 Price in india | Ahuja Lxa 6000 Amplifier मे कितना Bass And Top चला सकते है”