DJ भाइयों सुनो,
आज के समय में जब भी एक ahuja का नया Dj setup बनाने की बात आती है, तो सबसे बड़ा यही कन्फ्यूजन रहता है, कि 3500 watt speaker लिया जाए या 2500 watt.
लेकिन इसमें और भी एक बड़ा कंफ्यूजन रहता है, आहूजा का यह दोनों मॉडल अलग-अलग साइज का होता है,
Ahuja 3500 watt speaker 21 inch में आता है, और 2500 watt speaker 18 inch में,
ऐसे में सिर्फ watt देखकर निर्णय करना बहुत बड़ी गलती हो सकती है,
इस पोस्ट में, मैं आपको इन दोनों स्पीकर का अच्छी से Comparison करके आपको समझाऊंगा, ताकि आपको कोई भी डाउट ना रहे.
कोन सा speaker ले-Ahuja 3500 Watt Speaker vs 2500 Watt Speaker
3500 Watt (21 Inch) Ahuja Speaker क्या सच में ज्यादा Powerful है?

सबसे पहले बात करते हैं, 3500 watt 21 inch speaker जिनका मॉडल नंबर-L21-Sw3500
21 inch speaker का सबसे बड़ा फायदा होता है, उसका size.
जब speaker का cone बड़ा होता है, तो वह ज्यादा हवा move करता है
और Dj sound में हवा जितनी ज्यादा move होगी, bass उतना deep और भारी सुनाई देगा.
21 Inch Speaker की कुछ खास बातें:-
- Deep bass feel करने वाला
- Long distance तक vibration जाएगा
- खुला मैदान में sound बहुत दूर तक जाता है
- DJ competition और road show के लिए perfect हमेशा रहेगा
अगर आप ऐसा bass चाहते हैं, जो पूरा शरीर दिला दे, तो Ahuja 21 inch speaker आपको निराश कभी नहीं करेगा
लेकिन यहा एक बात समझना बहुत जरूरी है:-
3500 watt speaker तभी सही performance देगा जब:-
- सही एमप्लीफायर powerfull हो
- सही bass कैबिनेट में फिटिंग हो
- और sound खुला मैदान में इस्तेमाल हो
2500 Watt (18 Inch) Ahuja Speaker कम power का है क्या?

अब आते हैं, Ahuja 2500 watt 18 inch speaker जिनका मॉडल नंबर – L18-Sw2500
बहुत सारे Dj भाई लोग ये मान लेते हैं कि 2500 watt मतलब कम power.
लेकिन सच्चाई यह है कि ahuja 18 inch speaker की Deep bass बहुत sharp होती है|
18 Inch Speaker की असली ताकत-
- Deep बेस और लॉन्ग दूरी साउंड
- मैरिज function में clean sound सुनने को मिलेगा
- Indoor और tent program में clarity बिल्कुल परफेक्ट मिलेगा
- 2500w power में stable performance मिलेगा
अभी के समय में हर डीजे वाले भाई 18inch का स्पीकर इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि 18 इंच स्पीकर में आपको काफी शानदार क्वालिटी का बेस और वाइब्रेशन मिल जाता है, और इस L18-Sw2500 speaker में आपको काफी शानदार क्वालिटी का साउंड सुनने को मिल जाएगा
Ahuja 3500 Watt Speaker vs 2500 Watt Speaker – Real Dj Speaker Comparison
इन दोनों स्पीकर का कुछ इस तरह का comparison आपको देखने को मिल सकता है,
| Comparison Point | 21 inch 3500w speaker | 18 Inch 2500w Speaker |
|---|---|---|
| Bass Feel | Heavy, deep bass और Vibration देता है | स्ट्रांग Bass और Vibration sound मिलता है |
| Area Coverage | Road show, खुला मैदान और बड़े लेवल का कंपटीशन के लिए best | मैरिज Party डीजे सेटअप, छोटे रोड शो के लिए भी बेस्ट है |
| Power Requirement | High Wattage power amplifier जरूरी होता है | इससे भी चलाने के लिए थोड़ा पावर वाला एमप्लीफायर चाहिए |
| Sound Control | वाइब्रेशन, शरीर पर पूरा महसूस होता है | छाती में लगने वाला बेस और स्ट्रांग वाइब्रेशन महसूस होता है |
| Handling & Weight | स्पीकर बहुत वजनदार होता है, इसलिए इसे ले आना-जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है | मीडियम Weight, इसे ले आना जाना उतना दिक्कत नहीं होता है |
ज्यादा दमदार speaker कौन सा है?
बहुत सारे Dj भाई लोग दमदार का मतलब सिर्फ, ज्यादा bass or Vibration समझ लेते हैं
लेकिन Dj sound में दमदार का मतलब होता है-
- Program के हिसाब से सही bass मिलना
- Sound फटे नहीं
- Audience को साउंड क्लियर न मिलाना
👉 अगर आप open ground में Dj चला रहे हैं
तो 3500 watt 21 inch speaker ज्यादा आपको दमदार लगेगा
👉 अगर आप Marraige Setup या indoor program करते हैं,
तो 2500 watt 18 inch speaker ज्यादा दमदार और clean लगेगा
किस भाइयों को Ahuja 3500 Watt 21 Inch Speaker लेना चाहिए?
आप 21 inch speaker तभी लें जब:
- अगर आप खुला मैदान में ज्यादा डीजे सेटअप लगते हैं
- ज्यादा Road show या Dj competition करते हैं
- आपके पास High power amplifier पहले से है
- Deep Bass and vibration आपका main target है
अगर आप लोग इनमें से कोई भी एक काम करते हैं, तब आप इस 21inch 3500w speaker को अपने सेटअप के लिए ले सकते हैं
अगर आप लोग Ahuja 3500 Watt Speaker का full review देखना चाहते हैं, तो हमारी ये post जरूर पढ़ें-21-inch Bass Speaker Review
किस भाइयों को Ahuja 2500 Watt 18 Inch Speaker लेना चाहिए?
आपके लिए 18 inch speaker perfect रहेगा, लेकिन:
- Marriage party DJ setup में साउंड लगते हैं
- Tent और hall program ज्यादा करते हैं
- Hard Clean bass और clarity चाहते हैं
- Power और budget दोनों balance रखना चाहते हैं
बहुत सारा भाई लोग 18 इंच स्पीकर लेकर अपना सेटअप को चलते हैं, और इसमें काफी अच्छा प्रेशर के साथ bass और vibration सुनने को मिल जाता है, इसलिए हर कोई अभी के time में 18inch का bass स्पीकर इस्तेमाल करते आ रहे हैं
अगर आपको New L18-sw2500 Powerfull Speaker Review देखना चाहते हैं, तो हमारी ये post जरूर पढ़ें-
Amplifier पावरफुल होना उतना ही जरूरी है
Speaker चाहे 21 inch हो या 18 inch का.
अगर amplifier सही नहीं होगा तो sound बेकार मिलेगा
- 21 inch speaker – Heavy High current amplifier
- 18 inch speaker – High Power amplifier
गलत amplifier लगाने से:
- स्पीकर हिट होकर Voice coil जल जाएगा
- साउंड खुलकर नहीं निकलेगा
- speaker damage का risk हमेशा रहेगा
- और एमप्लीफायर में भी खराब होने का काफी चांस रहेगा
मेरे प्यारे डीजे भाइयों के लिए आखिरी सलाह-
अगर आप नया setup बना रहे हैं,
तो पहले यह तय करें:
- अपना Dj setup कहां चलाने वाले हैं (एरिया)
- आपके वहां भीड़ कितना होती है
- आपके एरिया में कौन सा बेस ज्यादा चलता है
- 18 इंच bass चलता है या फिर 21inch bass चलता है
इन सवालों के जवाब मिलते ही
आप खुद समझ जाएंगे कि
21 inch लेना चाहिए या 18 inch